धरती का एक ऐसा देश, जहां आसमान से होती है आग की बारिश

265
धरती का एक ऐसा देश, जहां आसमान से होती है आग की बारिश



डिजिटल डेस्क,भोपाल। धरती में ऐसे कई स्थान हैं, जिसके बारे में हमे कुछ नहीं पता। न जाने इन स्थानों में कितने रहस्य कैद है। ऐसी ही एक जगह हैं, डानाकिल डिप्रेशन। ये जगह उत्तरी अफ्रीका के इथियोपिया नाम के देश में मौजूद है। इस जगह पर आसमान से आग की बारिश होती है। दरअसल, इस जगह पर ढ़ेरो सोख्ते और झरने हैं,जिनमें से गर्म पानी निकलता है। हैरान करने वाली बात तो ये हैं कि,ये  थोड़े-थोड़े समय में ज्वालामुखी की तरह फूटते है और वैज्ञानिकों के अनुसार, झरनों के फूटने के कारण यहां पर आग की बारिश भी होती है। 

इस जगह पर मौजूद हैं 3 टेक्टॉनिक प्लेट्स

  • डानाकिल डिप्रेशन में ज्वालमुखी की तरह होने वाली सघन क्रिया से भारी मात्रा में पोटेशिएम सॉल्ट और सल्फर निकलता है।
  • यही वजह हैं कि,इसके आस-पास की जमीनें लाल, पीली, नारंगी और सफेद रंग की हो गई हैं। 
  • बता दें कि, डानाकिल डिप्रेशन समुद्र तल से 125 मीटर नीचे स्थित है।  
  • वही इस जगह पर तीन टेक्टॉनिक प्लेट्स मौजूद हैं। यही प्लेटें इस स्थान को खास बनाती हैं। 
  • टेक्टॉनिक मूवमेंट के चलते हर साल यह प्लेटें एक दूसरे से 1 या 2 सेंटीमीटर दूर खिसक रही हैं। 
  • प्लेटों के खिसकने से यहां पर दरारें आ रही हैं। इस कारण पृथ्वी के अंदर से गर्म लावा बाहर आ जाता है और ज्वालामुखी क्रियाओं में तेजी देखने को मिलती है। 
  • वैज्ञानिकों को दावा है कि, कुछ समय बाद यहां पर गहरा गड्ढा हो जाएगा, जिसे समुद्र का पानी पूरी तरह से भर देगा। 
  • बता दें कि, डानाकिल डिप्रेशन का औसत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहता है लेकिन कई बार यहां का तापमान 55 डिग्री तक पहुंच जाता है। 
  • वहीं जब ज्वालामुखी क्रियाएं सघन होती हैं। उस दौरान यहां का तापमान 125 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस कारण इस स्थान को गेटवे ऑफ हेल यानी नरक का द्वार भी कहा जाता है। 
  •  



Source link