Advertising
<

द बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज, तैयारियां पूरी: सुबह 10 बजे से शुरू होगा मतदान, फोटो खींचने पर होगा मत निरस्त – Varanasi News

0
द बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज, तैयारियां पूरी:  सुबह 10 बजे से शुरू होगा मतदान, फोटो खींचने पर होगा मत निरस्त – Varanasi News

द बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज, तैयारियां पूरी: सुबह 10 बजे से शुरू होगा मतदान, फोटो खींचने पर होगा मत निरस्त – Varanasi News

वाराणसी के प्रतिष्ठित द बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज, तैयारियां पूरी।

वाराणसी के अधिवक्ताओं के प्रतिष्ठित द बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज होगा। सुबह 10 बजे से वाराणसी कचहरी परिसर स्थित बनारस बार के सभागार में मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इस दौरान एक साथ 65 वकील मतदान कर सकेंगे। एल्डर्स कमे

.

इस दौरान मतदान करते समय फोटो लेने पर तत्काल मत निरस्त किया जाएगा। साथ ही बैरिकेडिंग के पास लाइन में लगे मतदाताओं को पम्फलेट बांटने पर भी पाबंदी लगाईं गई है।

मतदान की तैयारियों को परखते एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन और सदस्य।

5610 मतदाता करेंगे मतदान

Advertising

बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में इस वर्ष मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इस वर्ष कुल 5610 मतदाता मतदान करेंगे। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा जारी COP कार्ड के जरिए ये सभी आज होने वाले मतदान में शामिल हो सकेंगे। चेयरमैन एडवोकेट अमरनाथ शर्मा ने बताया – सभी को COP की मूल प्रति लेकर आना होगा। फोटो स्टेट या मोबाइल में फोटो मान्य नहीं होगी।

मतदान के लिए बैरिकेडिंग की गई है।

बाहरी व्यक्ति नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार

चेयरमैन अमरनाथ शर्मा ने बताया – आज होने वाले चुनाव के लिए बैरिकेडिंग करवाई गई है। इस बैरिकेडिंग के पास किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध होगा। यदि कोई प्रचार करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई होगी। सतह ही बैरिकेडिंग के अंदर लाइन में लगे लोगों को पम्फलेट बांटने पर भी प्रतिबन्ध रहेगा।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट अमरनाथ शर्मा ने दी जानकारी।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा मतदान

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया – इस बार अध्यक्ष पद पर 8, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 5, उपाध्यक्ष पद पर 5 और महामंत्री पद पर 8 और कोषाध्यक्ष पद पर 3 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके लिए आज सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इसका परिणाम 4 जनवरी को जारी किया जाएगा। इसके अलावा आय-व्यय निरीक्षक के 7 पद, संयुक्त मंत्री (प्रकाश व पुस्तकालय) 1 पद और सदस्य प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम वकालत अनुभव) 6 पद के सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

चुनाव के एक दिन पहले प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से मांगा अपने पक्ष में मत।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News