दो दिन में ₹6,626 सस्ती हुई चांदी: सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 75,364 के स्तर पर बंद; पोको का सस्ता स्मार्टफोन C71 लॉन्च

23
दो दिन में ₹6,626 सस्ती हुई चांदी:  सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 75,364 के स्तर पर बंद; पोको का सस्ता स्मार्टफोन C71 लॉन्च

दो दिन में ₹6,626 सस्ती हुई चांदी: सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 75,364 के स्तर पर बंद; पोको का सस्ता स्मार्टफोन C71 लॉन्च

  • Hindi News
  • Business
  • Business News Update; Share Market, Gold Price, Silver, Petrol Diesel, US Market Fell

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर भारत और अमेरिका के शेयर मार्केट से जुड़ी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद लगातार दूसरे दिन 4 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। डाउ जोन्स इंडेक्स करीब 2,231.07 पॉइंट या 5.50% गिरकर 38,314 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, भारतीय बाजार का इंडेक्स सेंसेक्स 930 अंक (1.22%) की गिरावट के साथ 75,364 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 345 अंक (1.49%) की गिरावट रही, ये 22,904 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, चांदी 3,047 रुपए सस्ती हो गई है। 1 किलो चांदी 92,910 रुपए के भाव से बिक रही है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार आज साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. टैरिफ ऐलान से लगातार दूसरे दिन अमेरिकी बाजार 6% गिरा:दो दिन में मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर घटा; एपल, बोइंग, इंटेल के शेयर 12% तक टूटे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद लगातार दूसरे दिन 4 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। डाउ जोन्स इंडेक्स करीब 2,231.07 पॉइंट या 5.50% गिरकर 38,314 के स्तर पर बंद हुआ। एक दिन पहले भी ये 3.98% गिरा था। यानी दो दिन में डाउ जोन्स 9% से ज्यादा गिरा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. दो दिन में ₹6,626 सस्ती हुई चांदी: ऑलटाइम हाई से ₹8,024 गिरी चांदी, सोने में ₹669 की तेजी

चांदी कीमत में आज (4 अप्रैल) 3,047 रुपए की गिरावट हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी 92,910 रुपए के भाव से बिकी। 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस लेवल से चांदी ₹8,024 गिर चुकी है। एक दिन पहले (3 अप्रैल) भी इसके दाम में 3,579 रुपए की गिरावट आई थी। यानी, दो दिन में 6,626 रुपए सस्ती हुई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 75,364 के स्तर पर बंद: निफ्टी में 345 अंक की गिरावट रही; ट्रम्प के बयान से फार्मा शेयर 7% तक टूटे

सेंसेक्स 4 अप्रैल को 930 अंक (1.22%) की गिरावट के साथ 75,364 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 345 अंक (1.49%) की गिरावट रही, ये 22,904 के स्तर पर बंद हुआ।

NSE सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 6.56% टूटा। फार्मा, रियल्टी और आईटी इंडेक्स में करीब 4% की गिरावट रही। ऑटो, मीडिया इंडेक्स में करीब 3% की गिरावट रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. मझगांव डॉक का शेयर 7.29% गिरा: कंपनी में 4.83% हिस्सेदारी बेच रही सरकार; 7 अप्रैल तक खुला रहेगा OFS

जहाज बनाने वाली सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स के शेयर में आज (4 अप्रैल को) 7.29% से ज्यादा की गिरावट रही। ये 199 रुपए गिरकर 2,537 रुपए पर बंद हुआ।

दरअसल भारत सरकार, मझगांव डॉक में अपनी 4.83% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है। ये 4 से 7 अप्रैल तक चलेगा। कंपनी में सरकार की कुल हिस्सेदारी 84.8% है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. पोको का सस्ता स्मार्टफोन C71 लॉन्च: 32MP रियर कैमरा और 5200mAh की बैटरी, शुरुआती कीमत ₹6,499

शाओमी की सब ब्रांड कंपनी पोको इंडिया ने आज (4 अप्रैल) भारतीय बाजार में नया बजट स्मार्टफोन C71 लॉन्च कर दिया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, IP52 डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन, 32MP रियर कैमरा, 5200mAh की बैटरी और कई फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

पोको C71 को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले शुरुआती वैरिएंट की कीमत 6,499 रुपए रखी गई है। फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले टॉप वैरिएंट की कीमत 7,499 रुपए है। स्मार्टफोन की सेल 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. स्टार्टअप महाकुंभ में मूनराइडर के दो इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर रिवील: 45 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 5 घंटे तक काम कर कर सकेंगे

बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप ने दिल्ली में चल रहे स्टार्टअप महाकुंभ में दो ई-ट्रैक्टर पेश किए हैं। इनमें कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मूनराइडर T27 और मैक्सफोर्स इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मूनराइडर T75 शामिल है।

कंपनी का दावा है कि इन इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों को 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं, फास्ट चार्जिंग टेक्नीक भी दी गई है, जिससे इन्हें 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। मूनराइडर का कहना है कि ट्रैक्टर एक बार फुल चार्ज पर 5 घंटे काम कर सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News