देहात भाजपा अध्यक्ष बने श्याम सुंदर पंचारिया: कई बड़े और पुराने नामों को पीछे धकेल देहात की जिम्मेदारी सम्भाली – Bikaner News h3>
श्याम सुंदर पंचारिया हो सकते हैं अध्यक्ष
बीकानेर देहात भाजपा के नये अध्यक्ष की घोषणा सोमवार को हो गई है। इस दौड़ में वैसे तो सात उम्मीदवार थे लेकिन छह का नाम वापस करवाते हुए सर्वसम्मति से श्याम पंचारिया अध्यक्ष बन गए हैं।
.
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक इसके लिए भाजपा नेताओं से संपर्क कर पंचारिया के नाम पर सहमति बनवा ली। दक ने अब तक देहात भाजपा अध्यक्ष जालमसिंह भाटी, मंत्री सुमित गोदारा, विधायक डा.विश्वनाथ मेघवाल, विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक अंशुमानसिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, प्रवक्ता देवीलाल मेघवालए ओबीसी मोर्चा के भंवर जांगिड़ से बातचीत की।
एक दिन पहले यानी रविवार से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया मंे निर्वाचन अधिकारी जगतनारायण जोशी ने देहात भाजपा अध्यक्ष के लिए दावेदारों वे आवेदन लिये। इस दौरान 10 लोगों ने आवेदन किया जिनमें से तीन के आवेदन खारिज हो गये।
गौरतलब है कि अध्यक्ष की घोषणा होने से पहले बीकानेर भाजपा में हलचल जबरदस्त बढ़ गई थी। देहात भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने के लिए मंत्री गौतमकुमार दक बीकानेर पहुंचे थे।
अध्यक्ष के नाम को लेकर काफी गहमागहमी रही लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने नाम लगभग तय कर दिया है। इस पर सबको सहमति देनी ही है। इसके बावजूद प्रक्रिया मंे मंडल अध्यक्ष या मंडल प्रतिनिधि से प्रस्ताव और समर्थन की औपचारिकता की गई। अलबत्ता विधायकों, सांसद, प्रमुख नेताओं, वर्तमान अध्यक्ष की राय को खास महत्व दिया गया। प्रदेश नेतृत्व ने इनकी राय के मद्देनजर ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष की कुर्सी बिठाने का निर्णय लिया जो सर्वसम्मत नहीं तो कम से एक से अधिक गुटों, नेताआंे की पसंद या सहमति वाला हो।
इसी लिहाज से देखा जाए तो देहात भाजपा अध्यक्ष के लिए तीन नामों को लेकर आखिर तक जोर आजमाइश रही। इसमंे छैलूसिंह शेखावत के नाम पर सर्वाधिक दबाव देखा गया लेकिन यहां उम्र के मानदंड आड़े आ गये। ऐसे में महामंत्री श्यामसुंदर पंचारिया और नोखा के कन्हैयालाल सियाग के नाम भी लगातार विमर्श बना। हालांकि इससे पहले पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई के अध्यक्ष बनने की चर्चाएं थी लेकिन उनकी ओर से आवेदन नहीं करने पर इस चर्चा को विराम मिल गया।