देशभक्ति के रंग में रंगना ही अमृत महोत्सव का मूल उद्देश्य h3>
बलिया, निज संवाददाता।
देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर 75 सप्ताह पूर्व से ही पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्रामियों के वीर की गाथाएं को सुनना एवं देशवासियों में देश प्रेम की भावना को जगाना है। देशवासियों में देशभक्ति के रंगों में रंगना ही अमृत महोत्सव का मूल उद्देश्य है। ये बातें रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने मनसेरपुर में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा की ओर से गांव के ही स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निर्मित स्मृति द्वार के उद्घाटन समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा की अमृत महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। बेगूसराय बिहार में यह पहला कार्यक्रम होगा। जिसकी शुरुआत गांव से की जा रही है। स्वतंत्रता सेनानियों के इस रूप में याद करना हम सबों के लिए गौरव की बात है। आने वाली पीढ़ी के लिए संदेश है। यह महोत्सव सिर्फ लोगों की एकजुटता का प्रतीक ही नहीं। बल्कि राष्ट्र की संप्रभुता, अस्मिता, गौरव और अटूट आस्था का प्रदर्शन भी है। गंगा समग्र विकास के अमरेंद्र कुमार उर्फ लल्लू बाबू ने कहा कि गांव के ही स्वर्गीय बंगाली सिंह, स्वर्गीय बटेश्वर सिंह, स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण लक्ष्मी नारायण सिंह एवं स्वर्गीय भोला सिंह ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। आंदोलन के दौरान उन्हें भूमिगत भी रहना पड़ा था। जेल भी जानी पड़ी थी। बावजूद इन स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के संग्राम में संघर्षरत रहे। जिन स्वतंत्रता सेनानियों को सरकार द्वारा सम्मान ही दिया जा चुका है। इन स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों की याद में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा एवं उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा निजी कोष से स्मृति द्वार का निर्माण करवाया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता शंभु कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के प्रबुद्ध लोगों के द्वारा किया जा रहा है। गांव के सर्वदलीय समिति द्वारा गांव स्तर पर अपने पुरखों को सम्मान देना और इस तरह का आयोजन करना समाज के लिए गौरव की बात है। स्मृति द्वार का उद्घाटन गांव के बुजुर्ग ग्रामीण बाल्मीकि सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, गंगा समग्र विकास के अमरेंद्र कुमार एवं बीडीओ सुधीर कुमार के द्वारा किया गया।
संबंधित खबरें
समारोह के दौरान ही अतिथियों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। समारोह में शामिल अतिथियों एवं गणमान्य ग्रामीणों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित भी किए गए। समारोह की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार सिंह उर्फ पवन सिंह एवं संचालन पंसस सदस्य भूपेश कुमार द्वारा किया गया। समारोह को व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा संबोधन किया गया। मौके पर राज्यसभा सांसद के भाई राजीव सिंह, भाजपा नगर मंडल राकेश रोशन, राजेश अम्बष्ट, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष राय, अधिवक्ता सुभाष प्रसाद, राजीव सिंह, नितेश कुमार, हरिहरनाथ, राहुल कुमार, मृत्युंजय कुमार सहित विकास समिति के सदस्य एवं दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News