Advertising
<

देवरिया में 16 ताले तोड़कर घर से चोरी: लंबे समय से घर पर ताला लगा था, 10 दिन के अंदर दूसरी घटना – Deoria News

0
देवरिया में 16 ताले तोड़कर घर से चोरी:  लंबे समय से घर पर ताला लगा था, 10 दिन के अंदर दूसरी घटना – Deoria News

देवरिया में 16 ताले तोड़कर घर से चोरी: लंबे समय से घर पर ताला लगा था, 10 दिन के अंदर दूसरी घटना – Deoria News

अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के जंजीरहा गांव में एक सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। मकान मालिक सुदामा सिंह दिल्ली में रहते हैं, जबकि इंद्रजीत सिंह अपने परिवार के साथ गोरखपुर में निवास करते हैं। घर लंबे समय से बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

घटना का पता तब चला जब इंद्रजीत सिंह 6 जनवरी की सुबह गांव पहुंचे। उन्होंने घर का ताला खोला तो अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। घर के कमरों के आठ ताले, बक्सों के आठ ताले, सूटकेस और अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

पहले 2 तस्वीरें देखिए…

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

Advertising

चोरों ने 16 ताले तोड़े।

कीमती सामान साथ ले गया था परिवार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि परिवार में 22 नवंबर को शादी हुई थी, जिसके बाद 2 दिसंबर को सभी लोग मकान में ताला लगाकर गाजियाबाद और गोरखपुर चले गए थे। अधिकांश गहने और कीमती सामान पहले ही अपने साथ ले जाया जा चुका था, जिससे किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं है।

यह मकान सुदामा सिंह के भाई प्रहलाद सिंह का बताया जा रहा है। प्रहलाद सिंह ने बताया कि 3 जनवरी की रात उन्हें हथौड़े जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर आवाज कुछ देर के लिए बंद हो गई, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से आने लगी। जब वे दोबारा मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति भागता हुआ दिखाई दिया। उनके शोर मचाने पर दो अन्य लोग भी छत से कूदकर फरार हो गए।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मकान मालिकों की अनुपस्थिति में पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और वापस लौट गई। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दस दिन पहले गांव में ही पारस सिंह के बंद पड़े घर को भी चोरों ने निशाना बनाया था।

ग्रामीणों में भय का माहौल उस दौरान बर्तन, चौकी और बेलन समेत रसोई से संबंधित कई सामान चोरी कर लिए गए थे। इन घटनाओं से क्षेत्र में ग्रामीणों में भय का माहौल है। इस संबंध में बनकटा थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि लिखित तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News