दुनिया के अरबपतियों में गौतम अडानी को आज सबसे ज्यादा 6.2 अरब डॉलर का झटका h3>
शेयर बाजार में आई गिरावट की वजह से लाखों निवेशकों की दौलत में सेंध लग गई। निवेशकों के अलावा एशिया के दूसरे नंबर के अरबपति अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को दुनियाभर के अरबपतियों सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। अडानी की संपत्ति एक दिन में ही 6.2 अरब डॉलर घट गई।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक 15 फरवरी की सुबह 10:55 बजे तक अडानी को 6.2 अरब डॉलर का झटका लग चुका था। इसके बावजूद गौतम अडानी 83.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।

बता दें खबर लिखे जाने तक अडानी ग्रुप की कंपनियों के कई शेयरों में आज गिरावट देखी जा रही है। अडानी पोर्ट मामूली बढ़त के साथ 699.75 रुपये पर था तो लाल निशान के साथ Adani Ent.1660.60 रुपये पर। अडानी ग्रीन की हालत पतली नजर आ रही है। आज यह 3.56 फीसद के नुकसान के साथ 1795.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था। अडानी ट्रांसमिशन में 4.40 फीसद की गिरावट थी तो ATGL में 3.52 फीसद की। इसके अलावा अडानी विल्मर और अडानी पावर हरे निशान पर थे।
आज नुकसान उठाने वाले अरबपतियों में बर्नार्ड आर्नाल्ट का भी नाम हैं। इनकी संपत्ति में 4.1 अरब डॉलर की सेंध लगी है। आर्नाल्ट दूसरे नंबर पर हैं। अन्य भारतीय अरबपतियों की बात करें तो सावित्रि जिंदल की संपत्ति में 1.4 अरब डॉलर की कमी हुई है और आज वह 16.7 अरब डॉलर के साथ 113वें नंबर की अरबपति हैं। नुकसान से भारत और एशिया के नंबर वन अरबपति मुकेश अंबानी भी नहीं बच पाए हैं। उनकी संपत्ति में आज 1 अरब डॉलर की कमी हुई है और अब वह 89.3 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 10वें नंबर पर हैं।
अडानी के दौलत की उड़ान की कहानी
फोर्ब्स के मुताबिक साल 2017 में गौतम अडानी की कुल संपत्ति 5.8 अरब डालर थी और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 250वें नंबर नर थे। 2018 में उनकी संपत्ति बढ़कर 9.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई और इसके साथ ही वह 154वें स्थान पर पहुंच गए। इसके बाद 2019 में यह घटकर 8.7 अरब डॉलर पर आ गई और फोर्ब्स की लिस्ट में 154वें स्थान से खिसकर 167वें स्थान पर पहुंच गए।। साल 2020 में भी बहुत ज्यादा ग्रोथ नहीं हुई यह केवल 8.9 अरब डॉलर पर ही पहुंच पाई। इसके साथ ही उनके रैंक में थोड़ा सुधार हुआ और वह 155वें स्थान पर पहुंच गए। गौतम अडानी के लिए साल 2021 कई बहुत बड़ा साबित हुआ। उनकी संपत्ति 8.9 अरब डॉलर से छलांग लगाकर या यूं कहिए उड़ान भर कर 50.5 अरब डालर पर पहुंच गई। इसके साथ ही फोर्ब्स की लिस्ट में 131 पायदान की छलांग लगाकर 24वें स्थान पर काबिज हो गए। आज 15 फरवरी 2022 को इनकी संपत्ति 83.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।