दुकानदार सोते रहे, चोर ले उड़ा चांदी से भरा बैग: सराफा बाजार में दिनदहाड़े पांच किलो चांदी चोरी; ग्राहकी कम होने से आराम कर रहे थे सुनार – Guna News

2
दुकानदार सोते रहे, चोर ले उड़ा चांदी से भरा बैग:  सराफा बाजार में दिनदहाड़े पांच किलो चांदी चोरी; ग्राहकी कम होने से आराम कर रहे थे सुनार – Guna News

दुकानदार सोते रहे, चोर ले उड़ा चांदी से भरा बैग: सराफा बाजार में दिनदहाड़े पांच किलो चांदी चोरी; ग्राहकी कम होने से आराम कर रहे थे सुनार – Guna News


गुना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छोटा सराफा बाजार में एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से करीब 5 किलो चांदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार त्रिमूर्ति कॉलोनी निवासी मनोज कुमार जैन की छोटा सराफा बाजार में मनोज ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार दोपहर बाजार में ग्राहकी कम होने के कारण उनके पिता सुमेरचंद जैन दुकान पर अकेले मौजूद थे। इसी दौरान वे टीवी देखते हुए काउंटर के पास आराम करने लेट गए और उन्हें हल्की झपकी लग गई। इसी मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात नकाबपोश युवक दुकान के बाहर पहुंचा। उसने बेहद शातिराना अंदाज में काउंटर का शीशा खिसकाया और अंदर रखा चांदी से भरा बैग निकालकर अपने थैले में रख लिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। शाम को दुकान बंद करते समय हुई चोरी की जानकारी
मनोज जैन ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 1:45 बजे वे अपने पिता को दुकान पर छोड़कर बड़े जैन मंदिर दर्शन के लिए गए थे। करीब एक घंटे बाद उनके छोटे भाई संदीप जैन दुकान पहुंचे और दोपहर 3 बजे मनोज भी वापस लौट आए। दिनभर सामान्य कारोबार चलता रहा। रात करीब 8 बजे दुकान बंद करने के दौरान मनोज ने अपने पिता से काउंटर के पास रखे चांदी के बैग के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने समझा कि बैग तिजोरी में रख दिया गया होगा। जब तिजोरी की जांच की गई तो बैग नहीं मिला। बैग में करीब 5 किलो कच्ची चांदी रखी हुई थी, जो गलने के बाद लगभग 3.5 किलो शुद्ध चांदी के बराबर होती है। CCTV फुटेज देखकर रह गए दंग
बैग गायब होने के बाद परिजनों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में दोपहर करीब 2:10 बजे एक नकाबपोश युवक चोरी की वारदात को अंजाम देता दिखाई दिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सुमेरचंद जैन दुकान में आराम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने बाहर से ही काउंटर का शीशा सरकाया और चांदी से भरा बैग निकाल लिया। जब तक व्यवसायी को इसकी भनक लगती, आरोपी वहां से निकल चुका था। चोरी के बाद बेखौफ घूमता दिखा आरोपी
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का भागने का रास्ता भी सामने आया है। चोरी के बाद वह पहले कोटेश्वर मंदिर वाली गली की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद वह वापस लौटा और मनोज ज्वैलर्स के सामने से ही बेखौफ निकलते हुए मंडी पुलिया और उदासी आश्रम की ओर चला गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(3) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। साथ ही सराफा बाजार और आसपास लगे अन्य कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News