दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम का हुआ मिसकैरेज, 6 हफ्ते प्रेग्नेंट थीं शोएब की बहन h3>
कुछ दिन पहले सबा इब्राहिम ने फैन्स को गुड न्यूज दी थी कि वो 6 हफ्ते की प्रेग्नेंट हैं। लेकिन लगातार उनको ब्लीडिंग हो रही है और डॉक्टर्स ने भी कहा था कि बच्चे की हार्टबीट ऊपर नीचे है तो अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। अब शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में मिसकैरेज की जानकारी दी है। उनके पति सनी ने वीडियो में पूरी टाइमलाइन भी बताई कि कब क्या कैसे हुआ है।
जैसा कि फैन्स ये जानते हैं कि सबा इब्राहिम की तबीयत कुछ दिनों से कुछ सही नहीं और वो कुछ हेल्थ कॉम्प्लीकेशन्स से भी जूझ रही थीं। पीसीओडी की वजह से उन्हें काफी दिक्कतें आ रही थीं। बच्चे की हार्ट रेट नॉर्मल नहीं थी और उनको लगातार ब्लीडिंग की वजह से डॉक्टर ने 15 दिन का प्रॉपर बेड रेस्ट दिया था। जिसमें वह सिर्फ वॉशरूम के लिए उठ सकती थीं।
सबा इब्राहिम ने किया था बेड रेस्ट
अब जब वो 15 दिन बाद स्कैन कराने के लिए 8 मई को डॉक्टर के पास गए तो उन्हें अबॉर्शन के लिए कहा गया क्योंकि बच्चे की हार्टबीट नहीं थी। उनके पति ने बताया कि स्कैन के लिए सबा अंदर गई थी और वो बाहर बैठे हुए थे। वह बस सब अच्छा होने की उम्मीद कर रहे थे। जब सब हो गया तो डॉक्टर ने सनी को बुलाया। वह अंदर गए। वहां डॉक्टर ने कहा कि बच्चे में हार्टबीट नहीं है। ये सुनकर वो एकदम शॉक्ड थे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि ये क्या हो गया।
सबा इब्राहिम का हुआ अबॉर्शन
सनी ने आगे बताया कि वह स्कैनरूम से बाहर आकर डॉक्टर के पास गए। उनसे आगे क्या करना है… वो सब पूछा। सबा को समझाया गया क्योंकि वह टूट चुकी थीं। घरवालों को पूरी बात बताई और फिर सनी सबा को लेकर घर चले गए। उसके बाद दूसरे दिन सुबह 6:30 बजे उन्हें बुलाया गया। व्लॉग में सनी ने कहा कि वो दिन उनकी लाइफ का सबसे बुरा दिन था। खैर। जब अस्पताल गए तो सबा को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। वहां बच्चा बाहर निकाला गया और फिर डॉक्टर्स ने भी कहा कि अब सबा ठीक है तो सबको सुकून आया।
सबा इब्राहिम अब ठीक हैं
वहीं, सबा ने कहा कि ऐसा कई लोगों के साथ होता है। बड़ी-बड़ी औलाद अल्लाह ले लेते हैं। तो वो कैसे सब्र करते हैं। तो ऐसे ही सब्र आ जाता है। बहुत सारे लोगों के साथ ऐसा हुआ होगा। हम भी उनमे से एक हैं। अल्लाह की मर्जी है। बाकी उन्होंने क्या बेहतर सोचा है, ये तो हमें नहीं पता। लेकिन अब मैं ठीक हूं। अल्लाह की मर्जी में हमें खुश रहना चाहिए तो वही है।
सबा को लगा नहीं बचेंगी वो
सबा ने बताया कि जब वो ओटी में जा रही थीं तो सनी की वजह से नहीं रो रही थीं क्योंकि वह दिखा नहीं रहे थे लेकिन सनी काफी बार रो चुके थे। और जब वो ओटी में जा रही थीं तो उन्होंने सनी से ये भी कहा था कि वो जिंदा रहेंगी भी या नहीं रहेंगी। फिर लग रहा था कि इसका क्या होगा तो बस इसके लिए उन्होंने अपने आंसू को बाहर नहीं आने दिए। इस दौरान उन्होंने अपने फैन्स को भी थैंक यू कहा। बता दें कि दोनों की शादी नवंबर, 2022 में हुई थी।