दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स: चुनाव आयोग ने केजरीवाल से यमुना में जहर वाले दावे का सबूत मांगा, आज रात 8 बजे तक का समय दिया

3
दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:  चुनाव आयोग ने केजरीवाल से यमुना में जहर वाले दावे का सबूत मांगा, आज रात 8 बजे तक का समय दिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स: चुनाव आयोग ने केजरीवाल से यमुना में जहर वाले दावे का सबूत मांगा, आज रात 8 बजे तक का समय दिया

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Election LIVE 2025 Updates; Arvind Kejriwal Nayab Saini Yamuna Poison Controversy | BJP AAP

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वे यमुना के पानी में जहर वाले दावे का सबूत दें। भाजपा की तरफ से इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद चुनाव आयोग ने केजरीवाल के नाम पत्र लिखकर कहा कि आज रात 8 बजे तक जवाब दें।

चुनाव आयोग ने कहा- केजरीवाल ने भाजपा की हरियाणा सरकार पर बहुत गंभीर आरोप लगाया, जिससे राज्यों के बीच नफरत पनप सकती है। ऐसे किसी आरोप के साबित होने पर 3 साल तक की सजा का नियम है। वहीं, चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है।

हालांकि, जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया गया है ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए।

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट

दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का झूठा आरोप लगाया

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली के कालकाजी में चुनावी रैली में कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा सरकार यमुना में जहर मिलाने के झूठे आरोप लगा रहे हैं। शाह ने केजरीवाल को चुनौती दी कि जिस दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट का नाम लेकर वो ऐसे दावे कर रहे हैं, उसे रिपोर्ट को सार्वजनिक करें।

अमित शाह ने यह भी कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों को उस जहर का नाम भी बताएं जिसके यमुना में मिलाए जाने का उन्होंने दावा किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने यमुना के जहरीले पानी को दिल्ली में आने से रोका, तो वो इस संबंध में जारी किए गए आदेश की कॉपी भी दिखाएं।

शाह ने कहा- ‘केजरीवाल जी हारना और जीतना चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है। आप मासूम का चेहरा बनाकर हरियाणा की सरकार पर यमुना में जहर घोलने का आरोप लगाते हैं और दिल्ली की जनता को डराने की कोशिश करते हैं। इससे ज्यादा गंदी राजनीति नहीं हो सकती।’ पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News