दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स: आतिशी का दावा- बीजेपी का CM चेहरा रमेश बिधूड़ी; उन्होंने जो गालियां दी, ये उसका इनाम

2
दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:  आतिशी का दावा- बीजेपी का CM चेहरा रमेश बिधूड़ी; उन्होंने जो गालियां दी, ये उसका इनाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स: आतिशी का दावा- बीजेपी का CM चेहरा रमेश बिधूड़ी; उन्होंने जो गालियां दी, ये उसका इनाम

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Election 2025 LIVE Update; Arvind Kejriwal AAP BJP Candidate List | Poster War

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली CM आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा के सीएम चेहरा न घोषित करने पर सवाल खड़े किए।

दिल्ली CM आतिशी ने शुक्रवर को कहा, आज पूरी दिल्ली गाली-गलौज पार्टी से पूछ रही है कि उसका सीएम चेहरा कौन है। दिल्ली के लोग जानते हैं कि आप को वोट देकर अरविंद केजरीवाल सीएम बनेंगे।

लेकिन वे पूछ रहे हैं कि भाजपा का सीएम चेहरा कौन होगा। विश्वसनीय सूत्रों से हमें पता चला है कि ‘गली-गलोच’ पार्टी ने तय किया है कि उसका सीएम चेहरा वह नेता होगा जो सबसे ज्यादा गाली देता है, जोकि रमेश बिधूड़ी हैं। उनका ये इनाम हैं।

इससे पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। यह मार्च अशोक रोड से केजरीवाल के घर तक निकाला गया। BJP ने इसे पूर्वांचल सम्मान मार्च नाम दिया।

भाजपा के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे। जिनमें लिखा था- केजरीवाल पूर्वांचल विरोधी। केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर बताया, माफी मांगें।

हालांकि केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। वे इसे तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के बाहर लगी बैरिकेडिंग पर चढ़कर सुरक्षा घेरा तोड़ दिया।

विरोध मार्च को लेकर अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वांचलियों का सबसे ज्यादा अपमान BJP करती है। प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल बोले- मैं अपने घर के बाहर एक टेंट लगा देता हूं। BJP के अपने 100 लोगों को वहीं बैठा दे। बस आरोप वाले बैनर रोज बदल दिया करे।

इससे पहले BJP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सत्ता जाने के भय से अरविंद केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। अपनी सत्ता खोने का बदला केजरीवाल जी आप दिल्ली वालों से ले रहे हैं।

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

लाइव अपडेट्स

12:03 PM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी का नया पाेस्टर, रमेश बिधूड़ी को बताया वायरस

पोस्ट में लिखा- दिल्लीवाले तय करें, उन्हें पढ़ा लिखा आईआईटियन अरविंद केजरीवाल जैसा मुख्यमंत्री चाहिए या गाली गलौज वाला रमेश बिधूड़ी …

10:06 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी ने सनातन सेवा प्रभारी समिति के अधिकारियों की घोषणा की

समिति में घनेन्द्र भारद्वाज, विजय शर्मा, जितेन्द्र , शर्मा, सरदार राजिन्दर सिंह, बृजेश शर्मा, मनीष गुप्ता, सरदार राजिन्दर सिंह (हनी) और दुष्यंत शर्मा का नाम शामिल है।

08:54 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

मनोज तिवारी बोले- केजरीवाल के खिलाफ आंदोलन को दिल्ली की हर गली तक ले जाएंगे

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा- अरविंद केजरीवाल इन लोगों को ‘दोगला’ कह रहे हैं। क्या हम यूपी या बिहार से आने पर ‘दोगला’ हैं? हम इस आंदोलन को दिल्ली की हर गली और हर घर तक ले जाएंगे। हमें ऑटोरिक्शा में बैठने पर गर्व है क्योंकि ड्राइवर मेहनती लोग हैं, जिन्हें अरविंद केजरीवाल ‘दोगला’ कहते हैं।

08:32 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता बोले- केजरीवाल यूपी-बिहार के लोगों को दोगला कह रहे हैं 

भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि केजरीवाल बिहार और यूपी के लोगों को दोगला कह रहे हैं। 2020 में कोविड के समय में उन्होंने यूपी और बिहार के लोगों को मवेशियों की तरह बाहर निकाल दिया और अब उन्हें दोगला कह रहे हैं?

अजय आलोक ने कहा कि मैं केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि अब वे पूर्वांचलियों के बीच जाएं। उन्होंने जो कहा है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने यूपी और बिहार के लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

08:26 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- केजरीवाल को नई दिल्ली से आगे कुछ दिखाई नहीं देता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा- जब से संदीप दीक्षित नई दिल्ली आए हैं, तब से अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली से आगे कुछ नहीं दिख रहा है। कभी केजरीवाल कहते हैं कि पैसे बांटे जा रहे हैं और कभी वो कहते हैं कि क्षेत्र से बाहरी लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है।

क्या उन्हें दिल्ली की चिंता नहीं है? वो दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, वो एक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं, क्या उनका कर्तव्य नहीं है कि वो दिल्ली के हर व्यक्ति की आवाज बनें?

07:36 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सौरभ भारद्वाज बोले- जब नड्डा ने पूर्वांचलियों को घुसपैठिया कहा था, तब मनोज तिवारी कहां थे

07:19 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने BJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, 2 तस्वीरें

07:04 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल का नया ऐलान- रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को सरकार फंड देगी

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में वापस लौटती है तो रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को सुरक्षा के लिए निजी गार्ड रखने के लिए पैसे दिए जाएंगे।

06:25 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली विधानसभा का आखिरी दिन 23 फरवरी 2025 को, गजट नोटिफिकेशन जारी

06:22 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

AAP ने पोस्टर में शाह को गालीबाज दानव बताया; भाजपा ने लिखा- केजरीवाल पूर्वांचलियों के दुश्मन

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर AAP और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर चल रहा है। आम आदमी पार्टी ने X पर शुक्रवार सुबह एडिटेड पोस्टर जारी किया।

इसमें अमित शाह की तस्वीर लगाकर AAP ने ‘गालीबाज दानव’ लिखा। साथ ही दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा और मनोज तिवारी की भी इसमें तस्वीर लगाई गई।

इसके जवाब में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाते हुए उन्हें पूर्वांचलियों का दुश्मन बताया। भाजपा ने पोस्टर शेयर करते हुए X पर लिखा, ‘पूर्वांचल समाज का अपमान, शीशमहल के नवाब केजरीवाल की यही पहचान।’

इससे पहले भी भाजपा ने केजरीवाल को भूलभुलैया फिल्म का एडिटेड पोस्टर जारी करके केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया था। इसके जवाब में AAP ने अमित शाह को चुनावी मुसलमान बताते हुए पोस्टर जारी किया था।

04:46 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने घर-घर जाकर प्रचार किया

04:39 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

चुनाव के लिए नामांकन प्रोसेस शुरू

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रोसेस शुरू हो गई है।

04:13 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

AAP का एडिटेड वीडियो, कहा- भाजपाई गैंग मुफ्त सुविधाएं बंद करना चाहती है

04:12 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सचदेवा बोले- केजरीवाल कुर्सी का नाटर कर रहे हैं

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- केजरीवाल कुर्सी का नाटक कर हैं। केजरीवाल दिल्ली का सौहार्द बिगाड़ रहे हैं। 17 सितंबर 2024 से आजतक उनकी राजनीतिक झटपाटाहट देखी जा सकते हैं। वे दिल्ली को गाली देते हैं और दिल्ली को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।

04:08 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने हेरा फेरी फिल्म का एडिटेड वीडियो शेयर किया, केजरीवाल को महाठग बताया

04:07 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ मार्च

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली भाजपा पर पूर्वांचलियों के नाम वोटर लिस्ट से काटने का आरोप लगाया था। इसके खिलाफ आज दिल्ली भाजपा मार्च निकालेगी। इस मार्च की अगुआई भाजपा नेता मनोज तिवारी करेंगे।

04:04 AM10 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

आज आ सकती है दिल्ली भाजपा की दूसरी लिस्ट, 30 उम्मीदवारों का ऐलान संभव

दिल्ली भाजपा की आज दूसरी लिस्ट आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 30 उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी को भी उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, नूपुर शर्मा को भी कैंडिडेट बनाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News