दिल्ली वालों के काम की खबर! अब घर बैठे बनाए बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, 5 स्टेप में जानिए पूरा प्रोसेस h3>
घर बैठ कैसे बनेगा बर्थ सर्टिफिकेट
अगर आप दिल्लीवासी हैं तो सबसे पहले आपको डोर स्टेप डिलीवरी सर्विस (doorstep delivery) के लिए 155305 पर कॉल करना होगा। उसके बाद सामने कॉल पर एक कर्मचारी आपसे बात करेगा। अब आप उसको बताना होगा कि मुझे अपने बेटे, बेटी और भाई, बहन का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना है। आपकी बात सुनकर वो मोबाइल सहायक कर्मचारी आपका अपॉइंटमेंट फिक्स कर देगा। उसके बाद जिस दिन का आपका अपॉइंटमेंट होगा उस दिन मोबाइल सहायक कर्मचारी आपके घर आएगा। आपसे कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट मांगेगा जिसे आपको उसको देना होगा।
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए इन डॉक्यूमेंट की है जरुरत
- मां- बाप का जन्म प्रमाण पत्र
- अस्पताल का रिकॉर्ड
- माता-पिता के पहचान पत्र
- मां- बाप की शादी का सर्टिफिकेट
सारी जानकारी मिलने के बाद वो मोबाइल सहायक डोर स्टेप सर्विस सारी जानकारी को ऑनलाइन फिल करेगा। उसके बाद वो कर्मचारी आपको बर्थ सर्टिफिकेट बनवा कर देगा। बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने के आपको 25 रुपए देने होंगे। इसके साथ ही मोबाइल सहायक कर्मचारी के विजिट पर 50 रुपये भी देने होंगे। हालांकि ये चार्ज आपको बस एक बार देना होगा। अगर उसके बाद मोबाइल सहायक दोबारा आपके घर आता है , उसी काम को लेकर तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा।
बर्थ सर्टिफिकेट बनाने की फीस
- अगर आप बच्चे क जन्म के 21 दिन के अंदर बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करते हैं तो आपसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- वहीं अगर आप 21 दिन के बाद अप्लाई करते हैं तो आपको 7 रुपये चार्ज देना होगा।
- अगर आप बच्चे के जन्म के 30 दिन बाद और एक साल होने से पहले बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करते हैं। तब आपको 10 रुपये चार्ज देना होगा।
- इसके साथ ही अगर आप एक साल बाद अपने बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो आपको 15 रुपये का भगतान करना होगा।
क्यों जरूरी है बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट
जन्म प्रमाण पत्र एक बच्चे के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह बच्चे के स्कूल या कॉलेज में प्रवेश, अस्पताल के लाभ और उत्तराधिकार और संपत्ति के दावों के लिए आवश्यक है। ये बच्चे का पहला अधिकार है और इससे ही उसकी पहचान बनती है। जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है जो किसी व्यक्ति के कानूनी अस्तित्व को साबित करता है। यह व्यक्ति की पहचान, जन्म की तारीख, जन्म स्थान और माता-पिता की पहचान को साबित करता है। इसका उपयोग शिक्षा और नौकरी के साथ ही विवाह और तलाक में होता है।
Note – यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आप सहायक कर्मचारी से सुबह 8 बजे से रात को 10 बजे तक आपकी सेवा में लिए मौजूद रहेंगे।