दिल्ली में कोरोना के केसों में कमी का दौर जारी, 24 घंटे में 3000 नए मरीज मिले, 7000 से अधिक हुए ठीक h3>
दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। दिल्ली में शुक्रवार को जहां संक्रमितों की संख्या घटकर 3 हजार पर आ गई, वहीं अब संक्रमण दर घटकर भी 5 फीसदी से नीचे पहुंच गई है। हालांकि, आज भी मरने वालों की संख्या 250 से अधिक रही।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 3009 नए मरीज मिले हैं, वहीं 252 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। संक्रमण दर घटकर भी अब 4.76 प्रतिशत पर आ गई है, जो गुरुवार को 5.50 थी। गुरुवार को 3231 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
दिल्ली से लॉकडाउन हटेगा या प्रतिबंधों में दी जाएगी ढील? केजरीवाल ने साफ की स्थिति
बुलेटिन के अनुसार, आज 7,288 मरीज पूरी तरह ठीक होकर कोरोना मुक्त हो गए, जबकि गुरुवार को यह संख्या 7,831 थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,12,959 हो गई है और 20,673 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस घटकर 35,683 पर आ गए हैं। इसके साथ ही, अब तक कुल 13,54,445 मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल मृतकों का आंकड़ा 22,831 पर पहुंच गया है।
Delhi reports 3,009 new #COVID19 cases, 7,288 recoveries and 252 deaths in the last 24 hours.
Active cases: 35,683
Total recoveries: 13,54,445
Death toll: 22,831 pic.twitter.com/nOmna1Mmmq
— ANI (@ANI) May 21, 2021
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 63,190 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 45,685 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 17,505 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल थे। दिल्ली में अब तक कुल 18,595,993 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 9,78,736 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही आज दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 50,074 पर आ गई है।
बीते 10 के संक्रमितों के आंकड़े
20 मई 2021 : 3,231 नए पॉजिटिव केस
19 मई 2021 : 3,846 नए पॉजिटिव केस
18 मई 2021 : 4,482 नए पॉजिटिव केस
17 मई 2021 : 4,524 नए पॉजिटिव केस
16 मई 2021 : 6,456 नए पॉजिटिव केस
15 मई 2021 : 6,430 नए पॉजिटिव केस
14 मई 2021 : 8,506 नए पॉजिटिव केस
13 मई 2021 : 10,489 नए पॉजिटिव केस
12 मई 2021 : 13,287 नए पॉजिटिव केस
11 मई 2021 : 12,481 नए पॉजिटिव केस

Death toll: 22,831 pic.twitter.com/nOmna1Mmmq— ANI (@ANI) May 21, 2021