दिल्ली चुनाव अपडेट्स: केजरीवाल बोले- कुंभकरण 6 महीने में नींद से जाग जाता था, लेकिन चुनाव आयोग जागता ही नहीं h3>
- Hindi News
- National
- Delhi Election LIVE 2025 Update; Arvind Kejriwal PM Modi AAP ABJP Congress
नई दिल्ली4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग की तुलना कुंभकरण से की है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ‘रामायण में लिखा है कि कुंभकरण 6 महीने सोता था, और फिर 6 महीने जागता था। चुनाव आयोग तो शायद जागता ही नहीं है। उनकी ये टिप्पणी AAP की प्रचार वैन पर हुए हमले पर आई।
दरअसल, रविवार दोपहर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में AAP की प्रचार वैन पर कुछ लोगों ने हमला किया। इसके बाद AAP ने हमले का आरोप भाजपा पर लगाया। AAP ने हमले का वीडियो भी जारी किया।
AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दावा किया कि इस वीडियो में हमला करने वाले दो लोगों का नाम रोहित त्यागी और शैंकी हैं, ये वही हैं जिन्होंने 18 जनवरी को अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर से हमला किया था।
AAP नेता जैसमीन शाह ने कहा- वीडियो में साफ देख सकते हैं कि भाजपा के गुंडों ने पुलिस की मौजूदगी में हमला किया। जब तोड़फोड़ कर ली जाती है तो पुलिस वाला गुंडों से कहता है- अब जाओ, आपका काम हो गया।
AAP के जारी वीडियो में पहले हमलावर को रोहित त्यागी बताया गया।
AAP के जारी वीडियो में दूसरे हमलावर को शैंकी बताया गया।
AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा- जब रोहित और शैंकी ने केजरीवाल की गाड़ी पर हमला किया था, तभी दिल्ली पुलिस कार्रवाई कर देती तो आज इनकी AAP की प्रचार वाली गाड़ी पर हमला करने की हिम्मत ना होती। दिल्ली की जनता इतनी जोर से झाड़ू का बटन दबाएगी कि अमित शाह को सीधा करंट लगेगा।
दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट
दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
अपडेट्स
03:00 PM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- बीजेपी संविधान बदलना चाहती है
राहुल गांधी ने रविवार को हौज खास में पार्टी कैंडिडेट के समर्थन में रैली की। उन्होंने यहां कहा कि संविधान गरीबों, दलितों की रक्षा करता है। बीजेपी संविधान बदलना चाहती है। हम इन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।
02:25 PM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता भाटिया ने कहा- केजरीवाल को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा- मैंने हाल ही में जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, उसमें आप के खिलाफ सबूतों, गवाहों और ऑडियो-विजुअल के साथ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब यह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बच्चों के लिए आने वाले पैसे को हड़पने के लिए एक भ्रष्ट साजिश रच रहे हैं। उनके मौजूदा विधायक और उनके दयालु गौरव भाटी ये कैश लेते हैं, ये पैकेट लेते हैं, रिश्वत लेते हैं।
भाटिया ने कहा- यह इतना बड़ा भ्रष्टाचार है कि अरविंद केजरीवाल को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। आतिशी को इस्तीफा देना चाहिए और इसके साथ ही उन्हें हमारे द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो यह साबित हो जाएगा कि वह एक भ्रष्ट, कट्टर, बेईमान भ्रष्ट व्यक्ति हैं। इस भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। यही दिल्ली की जनता कह रही है।
02:09 PM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
राजनाथ सिंह बोले- भारत में सबसे भरोसेमंद पार्टी भाजपा है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की। राजनाथ ने सभा में कहा- विडंबना यह है कि लगातार 25-26 वर्षों तक भाजपा को यहां (दिल्ली में) सरकार बनाने का अवसर नहीं मिला। भारत में सबसे भरोसेमंद पार्टी भाजपा है। कांग्रेस और आप ने अपने अस्तित्व के बाद से कई घोषणापत्र जारी किए हैं, लेकिन एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया है। आपको हमारे घोषणापत्र में एक भी ऐसी बात नहीं मिलेगी जो हमने कही हो और पूरी न की हो।
01:59 PM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अनुराग ठाकुर बोले- जनता दिल्ली को आप-दा मुक्त बनाना चाहती है
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- जनता दिल्ली को आप-दा मुक्त बनाना चाहती है। पूरी दिल्ली में माहौल भाजपा के पक्ष में है। लोग मोदी-मोदी का नारा लगा रहे हैं और भाजपा को चुनना चाहते हैं। हमने कांग्रेस के 15 साल और आप-दा के 11 साल के कुशासन को देखा है। अब जनता इस गंदी हवा, गंदे नालों और गंदे माहौल से छुटकारा चाहती है। जनता दिल्ली को आप-दा मुक्त बनाना चाहती है।
01:53 PM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
CM हिमंत बोले- पीएम मोदी को एक साल दीजिए, यमुना साफ हो जाएगी
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार शाम आदर्श नगर में जनसभा की। सरमा ने कहा- पीएम मोदी को एक साल दीजिए, यमुना साफ हो जाएगी।केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन हैं, उन्होंने कहा था कि अगर यमुना नदी साफ नहीं हुई तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर कानून ने मुझे शक्ति दी होती, तो मैं अरविंद केजरीवाल को नामांकन दाखिल करने से पहले यमुना में डुबकी लगवाता।
उन्होंने कहा- केजरीवाल गंदे हो गए हैं, इसलिए उन्हें साफ करने की जरूरत है, चुनाव के बाद मैं उन्हें गंगा और ब्रह्मपुत्र ले जाऊंगा और वहां स्नान करवाऊंगा, तब उन्हें समझ आएगा कि अगर सरकार चाहे तो नदियां साफ हो सकती हैं।
01:14 PM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल ने चुनाव आयोग की तुलना कुंभकरण से की
12:25 PM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
प्रियंका गांधी बोलीं- देश में हर तरफ महंगाई, हर चीज पर GST
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने रविवार को सीमापुरी में जनसभा की। प्रियंका ने सभा में कहा- देश में हर तरफ महंगाई है। सरकार ने हर चीज पर GST लगा रखी है। सब कुछ महंगा है। बच्चों की स्कूली ड्रेस, मोजे, जूते, साड़ी, बिंदी और कॉपी-किताबों पर GST लगा दी है।पेट्रोल-डीजल महंगा है।
11:58 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल बोले- भाजपा झुग्गी वालों को 3 हजार देकर फर्जी वोट डलवाएगी
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के झुग्गी में रहने वाले लोगों के लिए वीडियो मैसेज जारी किया। इस वीडियो में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा झुग्गी वालों को पहले 3 हजार देकर फर्जी वोट डलवाएगी, फिर उन्हें जेल भेज देगी।
केजरीवाल ने कहा- भाजपा झुग्गी में रहने वाले लोगों के खिलाफ साजिश कर रही है। पूर्व सीएम ने ये भी कहा- BJP झुग्गीवासियों को 3 हजार देकर फर्जी वोट डालने के लिए उंगली पर स्याही लगा रही है।
उन्होंने कहा- ये झुग्गीवासियों के खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र है, पैसे के बदले उंगली पर स्याही लगवा ली या फिर फर्जी वोट डाल दिया तो भाजपा वाले बाद में आपको ही फर्जी वोट डालने के जुर्म में गिरफ्तार करवा देंगे।
11:21 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
राजनाथ सिंह बोले- दिल्ली हमारे हिन्दुस्तान का दिल, AAP ने विकास नहीं किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को राजेंद्र नगर में जनसभा करने पहुंचे। सभा में उन्होंने कहा- दिल्ली हमारे हिन्दुस्तान का दिल है। दिल्ली के साथ सबसे बड़ी विडंबना यह है कि पिछले 25 वर्षों में यहां कांग्रेस और AAP की सरकार रही है। भाजपा को दिल्ली की सेवा करने का जो अवसर मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाया है।
राजनाथ ने कहा- इन पार्टियों के कारण दिल्लीवालों को विकास का जो चेहरा देखना चाहिए था, वे नहीं देख पाए हैं। हमने अपनी जिन्दगी में जनता की आंखों में धूल झोंककर नहीं बल्कि आंखों में आंखें डालकर राजनीति की है।
11:17 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अलका लांबा बोलीं- आतिशी शत्रुघ्न सिन्हा को बुलाकर वोट मांग रही
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा- दिल्ली की मुख्यमंत्री फिल्मी सितारे शत्रुघ्न सिन्हा को बुलाकर वोट मांग रही हैं। आतिशी मार्लेना ने अगर काम किया होता, रोजगार दिए होते, महंगाई खत्म की होती तो उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा को बुलाकर वोट नहीं मांगने पड़ते।
10:36 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
चिराग पासवान बोलें- लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजना पर
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- दिल्ली में लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजना पर है। प्रधानमंत्री मोदी की सोच के साथ हम नई योजनाओं को धरातल पर लाने का काम करेंगे। हम योजनाओं को हटाने का नहीं बल्कि उसमें वृद्धि करने का काम करेंगे।
मैं जहां-जहां जा रहा हूं, वहां लोगों में NDA के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। AAP के भ्रष्टाचार के प्रति जिस तरह लोगों में नाराजगी है। इससे एक बात तय है कि आने वाली 8 फरवरी को NDA के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनने जा रही है।
10:30 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
बांसुरी स्वराज बोलीं- केजरीवाल ने जनता के साथ अपने साथियों को भी धोखा दिया
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा- केजरीवाल ने न केवल जनता बल्कि अपने साथियों को भी धोखा दिया है। उनके विधायक उनकी नीतियों से मायूस होकर AAP पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। भारत में पहली बार ऐसा बजट आया है जो सरकारी कोष नहीं बल्कि जनता की जेब भरने के लिए बनाया गया है।
10:09 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता सतीश उपाध्याय बोले- आप-दा दिल्ली से जाने वाली है
मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा- आप-दा दिल्ली से जाने वाली है। भाजपा बहुमत से चुनाव जीतेगी। दिल्ली में कमल खिलने वाला है। लोगों को पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास है।
09:51 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
AAP सांसद संजय सिंह बोले- भाजपा की गुंडागर्दी पर दिल्ली पुलिस मौन
AAP सांसद संजय सिंह ने वीडियो पोस्ट कर भाजपा पर AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट करने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि- भाजपा की गुंडागर्दी पर दिल्ली पुलिस मौन है।
09:12 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
CM सैनी बोले- 8 तारीख को AAP की झूठ की दुकान पर ताला लग जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- 8 तारीख को AAP की झूठ की दुकान पर ताला लग जाएगा। 8 तारीख को दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। वहां जो झूठ की दुकान खुली थी, उसे लोग अब समझ चुके हैं।
उन्होंने कहा- अरविंद केजरीवाल ने लोगों से जो वादे किए थे, वह आज भी सिर्फ वादे ही हैं। उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया। अरविंद केजरीवाल लगातार झूठ बोलते रहे हैं।
08:52 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
गोपाल राय बोले- भाजपा हर बार दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार करती है
बाबरपुर विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने कहा- दिल्ली के लोग भाजपा की हकीकत जानते हैं। भाजपा हर बार दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार करती है। दिल्ली के लोग 8 फरवरी को अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि 5 फरवरी को ज़्यादा से ज्यादा मतदान करें और दिल्ली में काम करने वाली सरकार बनाएं।
08:26 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
प्रचार के दौरान CM धामी और CM यादव गले मिले
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव प्रचार करते हुए एक-दूसरे से गले मिले।
08:10 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अश्विनी वैष्णव बोले- दिल्ली ने भाजपा को वोट देने का मन बना लिया
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- लोगों ने दिल्ली को विकसित बनाने के लिए भाजपा को वोट देने का मन बना लिया है। दिल्ली की सद्भावना, संस्कृति और ऐतिहासिक परंपरा को पुनर्जीवित करना होगा।
अरविंद केजरीवाल के चुनाव आयोग को लिखे पत्र पर उन्होंने कहा- केजरीवाल जी समझ गए हैं कि दिल्ली के लोगों ने अपना मन बना लिया है। इसलिए वह कभी न कभी इसे सामने ला रहे हैं। आश्वस्त रहें, जब लोग अपना मन बना लेंगे, तो वे ‘कमल’ खिलाएंगे।
07:41 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोली- दिल्ली में 7,552 मतदाताओं ने घर से वोटिंग की
दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिस वाज ने कहा- हमने शनिवार को होम पोलिंग को पूरा कर लिया है। 7,552 मतदाताओं ने घर से वोटिंग की। आर एलिस वाज ने कहा कि जब आचार संहिता लागू हुई हमने तुरंत सभी राजनीतिक दलों के साथ सीईओ और डीईओ स्तर पर बैठकें कीं। अगर किसी को कोई शिकायत है, तो वे तुरंत हमारे पोर्टल का उपयोग करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
वाज ने कहा- वे अपराध की तस्वीर या वीडियो भी साझा कर सकते हैं। हमें 100 मिनट में इसका जवाब देना होता है – हमारा औसत प्रतिक्रिया समय 36 मिनट है। पिछले 25 दिनों में 6,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।
07:28 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
संबित पात्रा बोले- AAP विधायक सोमनाथ भारती के करीबी ने जमीन पर कब्जा किया
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा- AAP विधायक सोमनाथ भारती के करीबी दोस्त ने जैतपुर में जमीन पर कब्जा कर लिया। इसका एक स्टिंग ऑपरेशन है, जिसमें सब कुछ रिकॉर्ड किया गया है। जहां AAP विधायक जांच अधिकारी को चेतावनी दे रहे हैं।
07:17 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
संबित पात्रा बोले- अरविंद केजरीवाल फर्जी वोटर बनाते हैं
अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा-अरविंद केजरीवाल फर्जी वोटर बनाते हैं, डबल वोटिंग करते हैं। केजरीवाल ने हर विभाग में भ्रष्टाचार किया है।
07:07 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर भाजपा पर आरोप लगाए
केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा- भाजपा आपकी झुग्गियों को तोड़कर आपकी जमीन अपने दोस्तों को दे देगी। इस वजह से AAP को वोट देकर मेरे हाथ मजबूत करो, मैं आपको झुग्गियों को टूटने नहीं दूंगा।
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में उन्होंने दिल्ली पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर नई दिल्ली विधानसभा के AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया। केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं के सुरक्षा की मांग की।
केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि AAP कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी हो। साथ ही AAP कार्यकर्ताओं को टारगेट करने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा- लोकतंत्र हिंसा और भय के आगे नहीं झुक सकता। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए।
केजरीवाल की चिट्ठी में मुख्य मांगे
- नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाए।
- चुनाव आयोग को आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
- ऐसी घटनाओं में शामिल पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
- हमलों के लिए जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए।
06:36 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल ने #amitshahkigundagardi हैशटैग जारी किया
पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने रविवार को #amitshahkigundagardi हैशटैग जारी किया। इस दौरान कहा- भाजपा बुरी तरह से हार रही है। अमित शाह जी बुरी तरह से बौखला गए हैं। अब वो दिल्ली के लोगों पर सीधे-सीधे हमले करवा रहे हैं। जगह-जगह लोगों को खुले आम पीटा जा रहा है। पुलिस को ऊपर से आदेश है कि कुछ नहीं करना।
उन्होंने कहा- मजबूरीवश पुलिस खड़े होकर जनता पर खुले आम हो रही हिंसा को देखती रहती है। हिंसा के बाद गुंडों को भगा दिया जाता है और पीड़ित व्यक्ति को गिरफ्तार करके उस पर फ़र्ज़ी केस कर दिया जाता है। अब अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हम सबको अमित शाह जी की गुंडागर्दी के ख़िलाफ आवाज़ उठानी होगी। हम सबको एकजुट होना होगा।
केजरीवाल ने आगे कहा- अगर दिल्ली में कहीं भी आपके साथ गुंडागर्दी हुई तो आप इस हैशटैग को इस्तेमाल करके ट्वीट कीजिए। अगर आप कोई ऐसे मामले को जानते हैं, तो भी इस हैशटैग को इस्तेमाल करके ट्वीट कीजिए। मेरी सबसे विनती है कि अगर कहीं भी कोई गुंडागर्दी की घटना होती है तो उसकी वीडियो ज़रूर बना लें। पर अपने को सुरक्षित भी रखें। भगवान हम सबके साथ हैं। मिलकर दिल्ली इनकी गुंडागर्दी का मुकाबला करेगी।
06:24 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
ताहिर हुसैन बोले- मुझे प्रचार के लिए 8 घंटे भी नहीं मिल रहे
मुस्तफाबाद से AIMIM उम्मीदवार और पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन ने कहा- मुझे प्रचार के लिए 8 घंटे भी नहीं मिल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुझे चुनाव प्रचार के लिए रोजाना 12 घंटे का समय दिया गया था। जेल से यहां (मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र) आने में एक घंटा लगता है और फिर वापस जाने में एक घंटा। मुझे सुबह 9 :30-10 बजे के आसपास यहां लाया जा रहा है और शाम 5 बजे से पहले वापस ले जाया जा रहा है। मैंने इस बारे में पुलिस प्रशासन से अपनी चिंता जाहिर की है।
ताहिर ने कहा- मुझे उम्मीद है कि आज और कल मुझे प्रचार के लिए पूरा समय मिलेगा। मैंने पिछले 5 सालों में देखा है कि प्रशासनिक अधिकारी संवैधानिक तरीके से काम करते हैं। मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। मुस्तफाबाद में एक बहुत बड़ी साजिश है कि भाजपा से मेरा मुख्य प्रतिद्वंद्वी मुझे प्रचार करने नहीं देना चाहता। उससे भी बड़ी बात यह है कि आम आदमी पार्टी मुझे प्रचार करने से रोकने की कोशिश कर रही है।
06:00 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
सुधांशु त्रिवेदी बोले- दिल्ली के 85% करदाताओं को टैक्स नहीं देना होगा
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- उम्मीद थी कि सरकार 10 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त करेगी, लेकिन सरकार ने उम्मीद से परे फैसला लिया और सीमा को 12 लाख रुपए तक बढ़ा दिया। मुझे लगता है कि दिल्ली ऐसा राज्य है जिसे इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है क्योंकि इसकी लगभग 1 करोड़ आबादी मध्यम वर्ग की है।
उन्होंने कहा- दिल्ली में ITR दाखिल करने वालों में से लगभग 85% की आय 12 लाख रुपए से कम है। इसका मतलब है कि दिल्ली के 85% करदाताओं को आयकर नहीं देना होगा।
05:56 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
सौरभ भारद्वाज बोले- केंद्र सरकार आयकर विधेयक लाकर लोगों को धोखा देने वाली है
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा- मुझे लगता है कि केंद्र सरकार आयकर विधेयक लाकर लोगों को धोखा देने वाली है। इसकी घोषणा सिर्फ इसलिए की गई है ताकि दिल्ली विधानसभा चुनाव को प्रभावित किया जा सके। जो आयकर विधेयक लाया जाएगा, उसमें आम आदमी के लिए कुछ नहीं बचेगा।
05:22 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
AAP प्रवक्ता बोलीं- केजरीवाल ने दिल्ली को बचत का मॉडल दिया
AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा- अरविंद केजरीवाल ने एक मॉडल दिया है जिससे हर महीने 25000 रुपए की बचत होती है – मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा, मुफ़्त स्वास्थ्य सेवा। अरविंद केजरीवाल ने ऐसी कई गारंटी दी हैं और आने वाले दिनों में इससे हर महीने 10,000 रुपए की अतिरिक्त बचत होगी।
उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने ज्यादा टैक्स लगा दिए हैं। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है और इससे आर्थिक मंदी आई है।
05:14 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा ने अपना नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया
भाजपा ने रविवार को अपना चौथा कैंपेन सॉन्ग ‘दिल वालों की दिल्ली को अब बीजेपी सरकार चाहिए’ लॉन्च किया। इस कैंपेन सॉन्ग को पूर्व भाजपा सांसद और भोजपुरी सिंगर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने गाया है।
05:08 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
जयशंकर बोले- दिल्ली में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं, विदेश में यह मानने में शर्मिंदगी होती है
दिल्ली विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर लोगों को बेसिक सुविधाएं मुहैया न कराने का आरोप लगाया।
जयशंकर ने कहा कि उन्हें देश के बाहर यह बात स्वीकार करने में शर्म आती है कि दिल्ली में लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से दी जा रहीं मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
दिल्ली की साउथ इंडियन कम्युनिटी से ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ विषय पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि जब भी मैं विदेश जाता हूं, मैं दुनिया से एक बात छिपाता हूं।
मुझे विदेश में यह बताने में शर्म महसूस होती है कि राजधानी में रह रहे लोगों को घर नहीं मिल रहे, गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे, आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।
04:06 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अमित शाह को लेकर AAP का पोस्टर
04:05 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
AAP ने रविवार को फिर नया पोस्टर जारी किया
10:05 PM1 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
संजय सिंह ने दिल्ली चुनाव आयोग को पत्र लिखा, AAP कार्यकर्ताओं पर हमले की बात कही
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने शनिवार को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) को पत्र लिखकर अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के चेम्सफोर्ड क्लब की झुग्गियों में BJP कार्यकर्ताओं ने AAP कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
इसके साथ ही संजय सिंह ने संसद मार्ग पुलिस थाने के SHO को तुरंत निलंबित करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा और उनके समर्थकों ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी की। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने BJP कार्यकर्ताओं का साथ दिया और AAP कार्यकर्ताओं की कोई मदद नहीं की।