दिल्ली चुनाव अपडेट्स: केजरीवाल बोले- भाजपा वाले सोने की चैन बांट रहे, लेकिन हमारा वोट हीरे से भी ज्यादा कीमती, इसे बिकने मत देना h3>
- Hindi News
- National
- Delhi Election 2025 LIVE Updates; Arvind Kejriwal Atishi Marlena | AAP BJP Congress Candidates
नई दिल्ली8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार सुबह AAP ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार सुबह कहा- भाजपा वालों ने वोट खरीदने के लिए अब सोने की चैन बांटना भी शुरू कर दी। इनके नेता कह रहे है कि दिल्लीवालों को हम खरीद लेंगे। वे कह रहे हैं कि दिल्लीवालों के वोट खरीद लेंगे।
केजरीवाल ने कहा- दिल्ली की जनता से कहूंगा कि ये लोग जो भी बांट रहे हैं, सबकुछ ले लो, लेकिन अपना वोट मत बिकने देना। हमारा वोट हीरे से भी कीमती है। यह वोट किसी हालत में नहीं बिकने देना। ये लोग देश के गद्दार है। इन लोगों से सबकुछ ले लो, लेकिन इनको साबित कर दो कि दिल्ली की जनता को खरीदा नहीं जा सकता है।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वालों का अहंकार हो गया कि ये देश को खरीद सकते हैं। अगर मेरा कोई कैंडिडेट पैसे बांटे तो उसको भी वोट नहीं देना। राहुल गांधी के बयान पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा। इसका जवाब भाजपा ने दिया है। भाजपा-कांग्रेस दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
लाइव अपडेट्स
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने दिल्ली के रोहिणी में स्थानीय लोगों से मुलाकात की
48 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मनोज तिवारी ने कहा- दिल्ली केजरीवाल के भ्रष्टाचारी चेहरे को पहचान चुकी है
p>
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल को 3 बार वोट दिया है। अरविंद केजरीवाल ने शपथ ली थी कि मैं किसी पार्टी के साथ हाथ नहीं मिलाऊंगा, लेकिन दुनिया ने देखा है कि AAP ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया था। 2015 से 2020 तक इन्होंने बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी, गरीबों के राशन कार्ड बनने बंद हो गए। दिल्ली की हवाएं इतनी प्रदूषित हो गई कि लोगों की उम्र घटने लगी।
मनोज तिवारी ने कहा- अरविंद केजरीवाल सभी वादें भूल गए। दिल्ली अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचारी चेहरे को पहचान चुकी है। हम दिल्ली के झुग्गी वालों को पक्का घर, कच्ची कॉलोनियों को अच्छी गलियां बनाकर देंगे। 5 फरवरी अरविंद केजरीवाल को अलविदा कहने का दिन है।
53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कालकाजी सीट से कांग्रेस कैंडिडेट अलका लांबा ने नॉमिनेशन भरा
कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट अलका लांबा ने नॉमिनेशन भरा। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। अलका दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
07:19 AM14 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
आतिशी ने कालकाजी से नॉमिनेशन भरा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट से नॉमिनेशन भर दिया है। उन्होंने कल कालकाजी मंदिर में दर्शन भी किए थे। साथ ही रोड शो भी किया था।
06:56 AM14 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
आतिशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
दिल्ली की CM आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने CM पर प्राइवेट ऑफिस के लिए सरकारी वाहन के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
शिकायत में कहा गया कि आतिशी ने चुनाव की घोषणा के बाद 7 जनवरी को करीब 2:30 बजे PWD का सरकारी वाहन से आतिशी के निजी चुनाव ऑफिस पर चुनाव से जुड़े सामान पहुंचाते देखा गया।
आचार संहिता के नियमों के मुताबिक, कोई भी कैंडिडेट सरकारी वाहन का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए नहीं कर सकता है।
05:46 AM14 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
सचदेवा बोले- राहुल गांधी झूठे वादे करते हैं
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार सुबह कहा- राहुल गांधी झूठे वादे करते हैं। इस वजह से जनता उन्हें खारिज कर रही है। दिल्ली में कांग्रेस और AAP एक दूसरे की पूरक है। दोनों ने ही मिलकर दिल्ली को लूटा है। इन्हें सिर्फ 1 विशेष समुदाय के वोटों की चिंता है।
05:36 AM14 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
AAP ने PM मोदी का पोस्टर जारी कर बताया राजा बाबू
AAP ने भी मंगलवार सुबह PM मोदी का पोस्टर जारी किया। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को राजा बाबू बताया। सोशल मीडिया X पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- ₹2700 करोड़ के राजमहल में रहने वाला राजा बाबू
05:28 AM14 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
संदीप दीक्षित बोले- केजरीवाल का कोई एक काम बताएं जो उन्होंने अपने स्वार्थ के अलावा किया हो
कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा- शराब घोटाला देश बचाना था? अरविंद केजरीवाल का कोई एक काम बताएं जो उन्होंने अपने स्वार्थ के अलावा किया हो। उनकी हिम्मत नहीं है कि वे अपने ऊपर उठ रहे प्रश्नों में से एक का भी जवाब दें। कल राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया कि हम भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों को हराएंगे।
05:17 AM14 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा का दूसरा पोस्टर, कहा- यूपी और बिहार के लोग महाठग के लिए फर्जी हैं
दिल्ली भाजपा ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा- दिल्ली में रह रहे यूपी-बिहार के लोग महाठग के लिए फर्जी, लेकिन रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये AAP के यार है। पूर्वांचली वो रात नहीं भूले हैं जब कोरोना महामारी के दौरान पूर्वांचली नागरिकों को आधी-रात को जबरदस्ती मौत के मुंह में धकेलकर दिल्ली से निकाला गया था। सब का जवाब 5 फ़रवरी की मिलेगा
05:09 AM14 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली भाजपा का नया पोस्टर, केजरीवाल को खलनायक बताया
दिल्ली भाजपा ने मंगलवार सुबह X पर नया पोस्टर जारी किया। इसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को खलनायक बताया।
05:05 AM14 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल बोले- दोपहर 12 बजे बड़ी घोषणा करूंगा
दिल्ली के पूर्व CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार सुबह X पर ऐलान किया कि वे दोपहर 12 बजे दिल्ली वालों के लिए एक बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं।