Advertising
<

दिल्ली के बेटे अब पंजाब दे पुत्त बने: स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर निशाना, बोलीं- नए शीशमहल में मजे लिए जा रहे हैं – Ludhiana News

0
दिल्ली के बेटे अब पंजाब दे पुत्त बने:  स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर निशाना, बोलीं- नए शीशमहल में मजे लिए जा रहे हैं – Ludhiana News

दिल्ली के बेटे अब पंजाब दे पुत्त बने: स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर निशाना, बोलीं- नए शीशमहल में मजे लिए जा रहे हैं – Ludhiana News

राज्य सभा में बोलते हुए स्वाति मालीवाल।

दिल्ली से AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा में एक बार फिर आम आदमी पार्टी को ही निशाने पर लिया। पंजाब के मुद्दों के जरिए उन्होंने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी नेताओं पर बड़े आरोप लगाए हैं।

.

राज्य सभा में इशारों-इशारों में केजरीवाल पर तंज कसते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली के एक बड़े नेता जो खुद को दिल्ली का बेटा कहते थे आजकल अपनी सुविधा के लिए पंजाब दे पुत्त बन गए और दोबारा शीश महल की जिंदगी जी रहे हैं।

स्वाति मालीवाल यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि दिल्ली के ज्यादातर रिजेक्टेड एक्स-MLA पंजाब में बैठकर अपना रिटायरमेंट प्लान बना रहे हैं।

स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तंज।

Advertising

अवैध माइनिंग की जांच CBI-ED से करवाने की मांग

स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा में कहा कि पंजाब में बड़े-बड़े नेताओं और अधिकारियों की शह पर अवैध रेत माइनिंग चल रही है। मालीवाल ने माइनिंग घोटाले की CBI-ED जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में साफ हो जाएगा इस महा-भ्रष्टाचार में कौन-कौन शामिल है। पैसे किस-किस देश में पहुंचाया गया है।

सतलुज दरिया।

स्वाति मालिवाल के भाषण की बड़ी बातें…

  • खोखली हो रही नदियां: स्वाति मालीवाल ने कहा कि पंजाब पर आज लगभग चार लाख करोड़ का कर्ज है। मुझे दुख के साथ इस सदन में कहना पड़ रहा है कि खुलेआम नदियों में सेंड माइनिंग चल रही है। हमारी नदियां सतलुज ब्यास रावी जो कभी समृद्धि का प्रतीक होती थी वो अवैध माइनिंग की वजह से अंदर तक खोखली हो रही है।
  • अंधेरे में ट्रकों में भरी जा रही हे पंजाब की रेत: पंजाब की रू और रेत रात के अंधेरे में ट्रकों में भरकर चोरी की जा रही है। अवैध माइनिंग से कई गांवों में नदी के किनारे कट रहे हैं। खेतों की जमीन कमजोर हो रही हैं। पुलों और सड़कों की नींव लगातार कमजोर हो रही हैं और उन पर खतरा बढ़ रहा है।
  • 99 प्रतिशत रेवेन्यू की लूट हो गई: स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली के एक बड़े नेता का वादा था कि रेत 5.5 रुपए प्रति क्यूबिक फीट मिलेगी पर लोग आज भी 35 से 40 रुपए प्रति क्यूबिक फीट के रेट पर खरीद रहे हैं। वादा था कि माइनिंग से 20 हजार करोड़ रुपए का रेवेन्यू आएगा आया सिर्फ 200 करोड़ यानि 99 प्रतिशत रेवेन्यू की लूट हो गई।
  • पंजाब में मैनमेड डिजास्टर था: स्वाति मालीवाल ने कहा कि पंजाब की बाढ़ नेचुरल क्लाइमेट नहीं थी, बल्कि मैनमेड डिजास्टर था। एनजीटी और हाईकोर्ट बार-बार कह रहे हैं जियो सेंसिंग करो। जियो टैगिंग करो। सीएजी की रिपोर्ट भी कह रही है कि न सर्विलांस हुई और न ही मॉनिटरिंग।
  • अवैध सेंड माइनिंग का नेक्सस तोड़ना होगा: अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि दिल्ली का बेटा कहने वाले नेता आज पंजाब दा पुत्त बन गए और वही दोबारा शीश महल की जिंदगी जी रहे हैं। दिल्ली के ज्यादातर रिजेक्टेड एक्स एमएलए पंजाब में बैठकर अपना रिटायरमेंट प्लान बना रहे हैं।
  • पंजाब के साथ विश्वास घातः पंजाब की जनता के साथ यह साफ साफ विश्वास घात है। मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि पंजाब में इल्लीगल माइनिंग की सीबीआई-ईडी जांच हो। यह नेक्सेस तोड़ना होगा। नहीं तो न इको लॉजी बचेगी न इकोनॉमी और न ही पंजाब का भविष्य।

स्वाति मालिवाल, सांसद राज्य सभा।

हाईकोर्ट ने कहा था, अवैध माइनिंग से फ्लड आएंगे

मालीवाल ने राज्य सभा में कहा कि हाईकोर्ट ने जनवरी 2025 में आगाह किया था कि इललीगल माइनिंग से नदियों का फ्लो बिगड़ेगा और फ्लड आएंगे और हुआ वही। अगस्त 2025 में पंजाब में 40 साल की सबसे भयंकर बाढ़ आई। लाखों किसानों की फसलों परिवार व घर पानी में बह गए।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News