दिल्ली और मुंबई में MP के खिलाड़ियों ने दिखाया दम: खेलो इंडिया पैरा गेम्स और राष्ट्रीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता, 10 पदक जीते – Bhopal News h3>
राज्य के पैरा और एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 3 कांस्य और 1 रजत पदक अपने नाम किए।
खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 और चौथी राष्ट्रीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते। इन प्रतियोगिताओं में राज्य के पैरा और एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 3 कांस्य और 1 रजत पदक अपने नाम
.
खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025
दिल्ली में 20 से 27 मार्च तक आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स में मध्यप्रदेश के पैरा खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते।
अर्पित शर्मा ने दिलाया स्वर्ण पदक।
पदक विजेता:
- भारत रावत (एफ-33 कैटेगरी, शॉटपुट) – स्वर्ण पदक
- अर्पित शर्मा (टी-36 कैटेगरी, 400 मीटर) – स्वर्ण पदक
- सचिन साहू (टी-36 कैटेगरी, 400 मीटर) – कांस्य पदक
- कोमल त्यागी (एफ-11 कैटेगरी, डिस्कस थ्रो) – कांस्य पदक
- कोमल त्यागी ने दिलाया कांस्य पदक।
अर्पित शर्मा का विशेष प्रदर्शनअर्पित शर्मा ने टी-36 कैटेगरी में 100 मीटर में रजत और 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। वे भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में प्रशिक्षक मुजीव खान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
चौथी राष्ट्रीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता 2025
मुंबई में 20-21 मार्च को आयोजित चौथी राष्ट्रीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीते।
पदक विजेता:
- देव मीणा (अंडर-20, पोल वॉल्ट, 5.15 मीटर) – स्वर्ण पदक
- समरदीप सिंह (शॉटपुट, 18.52 मीटर) – स्वर्ण पदक
- निकिता आकरे (अंडर-20, पोल वॉल्ट, 3.70 मीटर) – स्वर्ण पदक
- नितिन पाल (अंडर-20, लंबी कूद, 7.11 मीटर) – स्वर्ण पदक
- श्रुति राठौर (अंडर-20, पोल वॉल्ट, 3.30 मीटर) – रजत पदक
- यशराज जैन (डिस्कस थ्रो) – कांस्य पदक
खेल मंत्री ने दी बधाई
मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के खेल विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।