‘दिग्विजय सिंह नकली हिंदू, जूठी बिरयानी खाने वालों को पाकिस्तान भेजेंगे’ | bjp mla attack on congress leader digvijay singh | Patrika News

8
‘दिग्विजय सिंह नकली हिंदू, जूठी बिरयानी खाने वालों को पाकिस्तान भेजेंगे’ | bjp mla attack on congress leader digvijay singh | Patrika News

‘दिग्विजय सिंह नकली हिंदू, जूठी बिरयानी खाने वालों को पाकिस्तान भेजेंगे’ | bjp mla attack on congress leader digvijay singh | News 4 Social


राजगढ़ जिले में निकाली जा रही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा दूसरे दिन 120 किमी चली। दंड जोड़ से शुरू हुई यात्रा कालीपीठ होते हुए ब्यावरा पहुंची। यहां सभा हुई। इसके बाद मलावर जोड़ से होते हुए यात्रा नरसिंहगढ़ और बोड़ा होते हुए पचोर पहुंची, जहां यात्रा का विश्राम रहा। अब गुरुवार को पचोर से यात्रा शुरू हो रही है, तलेन में ज्योतिरादित्य सिंधिया संबोधित करेंगे।

ब्यावरा की सभा में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस और खासकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह नकली हिंदू हैं। हम जूठी बिरयानी खाने वालों को पाकिस्तान भेज देंगे। ब्यावरा वह जगह है जहां की हवा से मालवा की हवा भी बदलती है और राघौगढ़ की हवा भी टाइट हो जाती है। सत्ता के अहंकार में जो लोग थे वे अब सडक़ पर घूम रहे हैं और जो सडक़छाप थे वे जनता की सेवा कर रहे हैं। कमलनाथ बहरूपिए हैं, ऐसे बहरूपियों से सावधान रहें। कांग्रेस वोट के लिए कुछ भी बन सकती है। 1947 में विभाजन करवाने वाली और जिन्ना का पाकिस्तान बनाने वाली कांग्रेस, कार सेवकों पर गोली चलवाने वाली कांग्रेस को हराना है। कांग्रेस यदि हिंदू की पार्टी बनना चाहती है तो मथुरा की एप्लीकेशन कोर्ट में दें और कहें कि वहां कृष्ण मंदिर बनवाएंगे।

 

सिर्फ कमल है उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि ब्यावरा में आपकी मर्जी का उम्मीदवार सिर्फ कमल है। यानी टिकट किसी को भी मिले सभी को साथ देना है। भाजपा में वोट दिलवाना है। सभा के दौरान किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, सांसद रोडमल नागर, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलवर यादव, दीपेंद्रसिंह चौहान, पूर्व विधायक नारायणसिंह पंवार, पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

 

आज तलेन में आएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

गुरुवार को पचोर से यात्रा शुरू होगी। सुबह 11 बजे से तलेन में सभा आयोजित की जाएगी। जिसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संबोधित करेंगे। इसके बाद सिंधिया खुद यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा पड़ाना, मऊ होती हुई सारंगपुर जाएगी, वहां भी सभा होगी। दोपहर 2 बजे सारंगपुर से यात्रा शाजापुर जिले में प्रवेश करेगी।

 

आज के कार्यक्रम
14 सितंबर: यात्रा कार्यक्रम
पचोर : 9 बजे प्रेस वार्ता
तलेन : 11 बजे छोटी सभा
आसारेटा : 12.15 बजे स्वागत
पड़ाना : 12.30 बजे छोटी सभा
मऊ : 1.00 बजे छोटी सभा
धनोरा : 1.30 बजे स्वागत
सारंगपुर : 2 बजे सभा

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News