दादी ने एक ही बॉलिंग में कर दिया कमाल, फिर चेक किया मास्क; देखते ही लोग बोले- क्या बात है… h3>
सोशल मीडिया पर रोजाना कोई-न-कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कोरोना के इस दौर में ज्यादातर मन दुखी करने वाले वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यह एक दादी का वीडियो है, जिसमें वे बॉलिंग स्ट्राइक करती हुईं दिख रही हैं। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वीडियो के अपलोड किए जाने के बाद से ही यह वायरल हो गया है। बॉलिंग स्ट्राइक करने के बाद दादी नाक और मुंह पर लगा मास्क भी ठीक करना नहीं भूलती हैं।
ट्विटर पर यह वीडियो सुदर्शन कृष्णमूर्ति नामक यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो का कैप्शन है, ”हाय ट्विटर, साड़ी में बॉलिंग स्ट्राइक करती हुईं मेरी दादी की सराहना करें और फिर वे अपने मास्क को भी नाक पर लगाना नहीं भूलती हैं।” वीडियो की शुरुआत में दादी एक मस्टर्ड यलो कलर की साड़ी में दिखाई देती हैं। उनके हाथ में बॉल है और वह स्ट्राइक करने जाती हैं। बड़े-बड़े खिलाड़ी बॉलिंग स्ट्राइक को एक बार में नहीं कर पाते हैं, लेकिन दादी ने एक बार में ही कमाल कर दिया।
परफेक्ट स्कोर करने के बाद दादी पीछे मुड़ती हैं और अपने हाथ से मास्क को ठीक करते हुए नाक को ढंकती हैं। लोगों को दादी का यह तरीका काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को महज दस ही घंटे में तकरीबन सात लाख बार देखा जा चुका है। वहीं, 80 हजार लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं। 15 सेकंड्स लंबे इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। पत्रकार पॉलिमी साहा ने कॉमेंट में स्वैग लिखा। वहीं, विनायक नामक यूजर ने कूल लिखते हुए कॉमेंट किया। एक यूजर ने कहा कि क्या बात है।
Hi Twitter, please appreciate my grandma bowling a strike in her saree, and then proceeding to ensure her mask covers her nose#QueenShit, if you ask me! 👸🏽 pic.twitter.com/T3g4x5dpbk
— Sudarshan Krishnamurthy (@sudkrish) May 17, 2021
Swag!
— Poulomi Saha (@PoulomiMSaha) May 17, 2021
Kya baaaaaat haaai! More power to her! Total queen 🙂
— Nikhil K. (@KulkarniBhau) May 17, 2021
संबंधित खबरें