Advertising
<

दलित युवाओं के लिए राज्य सरकार की नई स्वरोजगार योजना: लाभार्थी को मिलेगी 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी, व्यापारी अभिषेक ने इस योजना से बदली अपनी जिंदगी – Chittorgarh News

0
दलित युवाओं के लिए राज्य सरकार की नई स्वरोजगार योजना:  लाभार्थी को मिलेगी 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी, व्यापारी अभिषेक ने इस योजना से बदली अपनी जिंदगी – Chittorgarh News

दलित युवाओं के लिए राज्य सरकार की नई स्वरोजगार योजना: लाभार्थी को मिलेगी 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी, व्यापारी अभिषेक ने इस योजना से बदली अपनी जिंदगी – Chittorgarh News

राज्य सरकार द्वारा SC/ST के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए “डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना” शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र युवक-युवतियां 20 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।

.

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, चित्तौड़गढ़ के महाप्रबंधक राहुल देव ने बताया कि इस योजना में ई-वाहन, टैक्सी, ट्रैवलर, लोडिंग टेंपो, मिनी ट्रक जैसे व्यवसायिक वाहनों की खरीद के लिए लोन मिल सकता है। साथ ही, किराना स्टोर, रेडीमेड कपड़ों की दुकान, बिल्डिंग मटेरियल शॉप जैसी व्यापारिक, सेवा और निर्माण से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी यह योजना मददगार है।

इस योजना के तहत सरकार लाभार्थी को कई फायदे देती है। 25 प्रतिशत तक सब्सिडी (मार्जिन मनी सहायता), 9 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान (इंटरेस्ट सब्सिडी) जैसे लाभ मिल सकता है।

अभिषेक ने लोन लेकर किया अपना बिजनेस शुरू

चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर निवासी अभिषेक जीनगर ने बताया कि उन्हें किसी से इस योजना का पंपलेट मिला था, जिसके बाद उन्होंने योजना की जानकारी ली। वे जिला उद्योग केंद्र के राहुल देव और मोहित सिंह से मिले, जिन्होंने उन्हें योजना के बारे में पूरी जानकारी दी और प्रोत्साहित किया।

Advertising

व्यापारी अभिषेक ने इस योजना से बदली अपनी जिंदगी

अभिषेक का सपना था कि वो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करें। जानकारी लेने के बाद उन्होंने 25 लाख रुपए का लोन लिया, जिसमें से 6 लाख रुपए की सब्सिडी उन्हें राज्य सरकार से मिली। इसके अलावा लोन पर बहुत ही कम केवल 1 से 2 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता है क्योंकि राज्य सरकार शेष ब्याज खुद देती है।

अभिषेक ने जुलाई 2024 में बैग की होलसेल और रिटेल शॉप शुरू की, जो अब अच्छा मुनाफा कमा रही है। उन्होंने कहा, “इस योजना से मुझे बहुत बड़ा सहारा मिला और अब मैं आत्मनिर्भर बन गया हूं।”

आवेदन करने के लिए SSO आईडी की जरूरत

महाप्रबंधक राहुल देव ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार इस योजना के लिए एसएसओ आईडी के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ई-मित्र केंद्र पर जाकर या खुद से ऑनलाइन भी किया जा सकता है। इसके लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है, जैसे जाति प्रमाण पत्र (SC/ST), जन आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट (जिस काम के लिए लोन लेना है उसकी जानकारी) आदि। इस योजना के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए या आवेदन में मदद के लिए आवेदक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, चित्तौड़गढ़ में संपर्क कर सकते हैं।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News