दमोह सांसद निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंचे: कहा-जून तक हो जाएगा तैयार अगस्त कर मुख्यमंत्री से कराया जाएगा उद्घाटन – Damoh News h3>
दमोह के बरपटी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का शुक्रवार दोपहर सांसद राहुल सिंह ने निरीक्षण किया। 325 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस कॉलेज का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अगस्त महीने तक इसका उद्घाटन करेंगे। निर्माण कार्य का सासंद ने लिया जायजा सांसद राहुल सिंह ने कॉलेज परिसर का दौरा किया और निर्माण कार्य की स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज के बनने से दमोह जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा और क्षेत्र समृद्ध होगा। यह मेडिकल कॉलेज पिछले चार साल से बरपटी में बन रहा है और 325 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है। इससे इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सेवा मिलेगी। सांसद ने यह भी बताया कि 14 करोड़ रुपये की लागत से एक नर्सिंग कॉलेज भी बनाया जा रहा है। इसका टेंडर पहले ही लग चुका है और दो-तीन दिनों में काम शुरू हो जाएगा। नर्सिंग कॉलेज में 196 सीटें होंगी और इसका हॉस्टल तैयार है। सांसद ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। 600 मेडिकल छात्र और 190 नर्सिंग छात्र होंगे राहुल सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा और जून के पहले सप्ताह तक इसका हैंडओवर ले लिया जाएगा। शुरुआत में 100 छात्रों के साथ पढ़ाई शुरू होगी। जब कॉलेज छठे वर्ष में पहुंचेगा, तब यहां लगभग 600 मेडिकल छात्र और 190 नर्सिंग छात्र होंगे। स्टाफ को मिलाकर परिसर में करीब 2000 लोग मौजूद रहेंगे। अस्पताल शुरू होने के बाद मरीजों और परिजनों के आने से यह संख्या 5000 तक पहुंच सकती है। 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच होगा उद्घाटन सांसद ने बताया कि 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस परियोजना से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन पीएस ठाकुर के अलावा भाजपा नेताओं की भी मौजूदगी रही।