थोड़ा इंतजार कर ले INDIA गठबंधन, एग्जैक्ट पोल में बदलेगा एग्जिट पोल; काउंटिंग से पहले सम्राट की दहाड़ h3>
ऐप पर पढ़ें
लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में अपने निर्धारित समय से 1 जून को संपन्न हो गया। चार जून को होने वाले काउंटिंग का भी काउंट डाउन शुरू हो एग्जिट पोल के आंकड़े भी आ गए हैं जिनमें तीसरी बार मोदी सरकार की संभावना जताई गई है। बिहार में भी एनडीए की भारी बढ़त दिखाई गयी है हालांकि राजद को कुछ फायदा और एनडीए का कुछ नुकसान भी बताया जा रहा है। अब इस पर सियासत तेज हो गयी है। इंडिया गठबंधन के दल कांग्रेस और आरजेडी ने एग्जिट पोल के रिजल्ट पर सवाल उठाए हैं तो एनडीए की पार्टियों ने भरोसा जताया है। इस पर बीजेपी के सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।
एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी सरकार की वापसी बताई गई है तो इंडिया गठबंधन के नेताओं को 295 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलने और केंद्र में सरकार बनाने की उम्मीद है। विपक्ष ने इसे पैसों पर कराया गया मोदी पोल करार दिया है। सम्राट चौधरी ने इसे लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला किया है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी द्वारा एग्जिट पोल को मोदी पोल बताने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अब तो एग्जिट पोल जल्दी ही एग्जैक्ट पोल में बदलने वाला है। इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है। राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं को कुछ घंटे तक इंतजार करना चाहिए। जनता ने जो आशीर्वाद दिया है वह बिहार और देश के विकास के लिए दिया है। विकसित भारत का सपना अगर किसी ने देखा तो वह नरेंद्र मोदी ने देखा। जनता को मोदी जी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। काउंटिंग के बाद उन्हें भी विश्वास हो जाएगा।
चुनाव बाद बिहार में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई प्लान, डिप्टी सीएम ने बताया डेट
एग्जिट पोल पर तेजस्वी यादव के तंज का भी सम्राट चौधरी ने जवाब दिया। उन्होंने दावा किया था कि नतीजे चौंकाने वाले होंगे। तेजस्वी ते दावे के जवाब में सम्राट ने कहा कि नतीजे चौंकाने वाले होंगे यह स्वभावितक है, जो पार्टी 23 सीट पर चुनाव लड़ रही है वह 295 सीट कैसे जीतेगी। कौन जीतेगा और कौन नहीं जीतेगा, जनता ने वोट दे दिया है और वह ईवीएम के अंदर बंद हो गया है। तेजस्वी जी थोड़ा वेट कर लें। जल्द ही सच्चाई का पता उन्हें भी चल जाएगा। पिछले बार के लोकसभा चुनाव में एक सीट छूट गया था वह भी एनडीए के पास होगा। बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत हो रही है। सम्राट ने कहा कि लालू प्रसाद डायरेक्टर हैं और तेजस्वी यादव एक्टर हैं। एक्टर लोग काम करते रहें है और बदलते भी रहेंगे। उन्होंने दावे के साथ कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News