थाने के पास दुकान में बदमाशों ने लगाई आग: 18 लाख का सामान और कैश जला; पैसे मांगने पर हुआ विवाद – Banswara News

0
थाने के पास दुकान में बदमाशों ने लगाई आग:  18 लाख का सामान और कैश जला; पैसे मांगने पर हुआ विवाद – Banswara News

थाने के पास दुकान में बदमाशों ने लगाई आग: 18 लाख का सामान और कैश जला; पैसे मांगने पर हुआ विवाद – Banswara News


बांसवाड़ा मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर गढ़ी कस्बे में थाने से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित एक सेल दुकान में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। आगजनी में दुकान में रखा करीब 18 लाख रुपए का सामान और काउंटर में रखी 3 लाख 80 हजार रुपए की नकदी जलकर राख हो गई। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि शाम को सामान लेने आए युवकों से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। बाद में वही युवक रात में वापस आए और दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सामान लेने के बाद पैसे देने से किया मना मूल रूप से बनारस निवासी आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि वह गढ़ी कस्बे में होटल रॉयल इन के सामने अस्थाई दुकान लगाकर घरेलू प्लास्टिक और अन्य सामान की सेल चला रहे थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे दुकान पर तीन युवक पहुंचे। उन्होंने कुछ सामान लिया। जब उनसे पैसे मांगे गए तो वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने आशीष कुमार को थप्पड़ मार दिया। दुकान में काम कर रहे अन्य साथियों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी उनसे भी उलझ गए और देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। डर के कारण दुकान के अंदर छिपे रहे घटना के बाद दुकानदार और उसके साथी घबरा गए। उन्होंने दुकान का शटर बंद कर अंदर ही बैठना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार रात करीब 10 बजे वही तीनों युवक शराब के नशे में वापस आए। उन्होंने दुकान के बाहर लगे बोर्ड और बैनर तोड़ दिए। इसके बाद शटर पर लात-पैर मारने लगे। आशीष कुमार ने बताया कि वे लोग अंदर से 100 नंबर पर फोन कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बाद में भाई के फोन से पुलिस से बात हुई। पुलिस ने उन्हें थाने आने के लिए कहा। थाने पहुंचे तो पीछे से दुकान में लगा दी आग पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह और उसके साथी गढ़ी थाने पहुंचे, पीछे से बदमाशों ने दुकान में आग लगा दी। उनका कहना है कि अगर वे दुकान के अंदर होते तो जिंदा जल सकते थे। आसपास के लोगों ने दुकान से आग की ऊंची लपटें उठती देख दमकल को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। 18 लाख का सामान और नकदी जली आगजनी में दुकान के अंदर रखा करीब 18 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा काउंटर में रखी 3 लाख 80 हजार रुपए की नकदी भी जल गई। दुकान में रखा प्लास्टिक और अन्य घरेलू सामान आग में पिघलकर पूरी तरह खराब हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही गढ़ी थानाधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया था। पीड़ित दुकानदार की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शाम को हुए विवाद की सूचना पर भी पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध युवकों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News