तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा: दो दोस्त हुए थे घायल, तीन दिन तक मौत से जंग लड़ने के बाद एक ने तोड़ा दम – Gwalior News

0
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा:  दो दोस्त हुए थे घायल, तीन दिन तक मौत से जंग लड़ने के बाद एक ने तोड़ा दम – Gwalior News

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा: दो दोस्त हुए थे घायल, तीन दिन तक मौत से जंग लड़ने के बाद एक ने तोड़ा दम – Gwalior News


ग्वालियर में बिजौली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा चौराहे पर हुए एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उस पर सवार दो दोस्त हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना तीन दिन पहले की है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां तीन दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे बाइक चालक बारेलाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। जिससे आरोपी वाहन की तलाश की जा सके। नैनागिर जाते समय हुआ हादसा भिंड स्थित जसरथ का पुरा निवासी बारेलाल (25), पुत्र काशीराम गणेशपुरा इलाके में रहते हुए शहर के एक होटल में काम करता था। 1 मई की शाम करीब 7 बजे वह अपने साथी रूप सिंह के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में नैनागिरी जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक गणेशपुरा चौराहे से थोड़ा आगे पहुंची, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर तड़पते रहे, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि बारेलाल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसका साथी रूप सिंह भी लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही बिजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। बारेलाल की हालत नाजुक बनी हुई थी, आखिरकार सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हादसे के बाद आरोपी चालक अपने वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, घायल रूप सिंह का उपचार अभी जारी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज। CCTV कैमरे चेक कर रहे हैं मामले में बिजौली थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं जिससे टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News