तेजस्वी यादव ने मुफ्त अस्पताल का किया उद्घाटन: कहा- बेरोजगारी के लिए BJP को दें वोट; लालू ने 90 हजार करोड़ का दिया मुनाफा, पहले मोबाइल नहीं था – Gopalganj News h3>
गोपालगंज के बरौली प्रखंड में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक अस्पताल का उद्घाटन किया। राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि निर्मित इस 70 बेड के अस्पताल से आम जनता को फायदा मिलेगा।
.
उद्घाटन के बाद आमसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने भाजपा और नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और गरीबी चाहिए तो भाजपा को वोट दें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में बड़े वादे करती है, लेकिन सत्ता में आते ही जनता को भूल जाती है।
गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि उन्हें सही जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे चाचा-चाची कभी विधायक नहीं बने। तेजस्वी ने जनता से एक मौका मांगा और अपने 17 महीने के कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने लालू यादव के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं।
लालू यादव ने लोगों को दी ताकत
कहा कि लालू को मैनेजमेंट गुरु के नाम से जाना जाता था। लालू ने दबे-कुचले लोगों को सामाजिक न्याय दिलाया। जिन्हें खटिया पर बैठने, मंदिर में प्रवेश करने और नए कपड़े पहनने तक की अनुमति नहीं थी, उन्हें ताकत दी। लालू यादव ने 90 हजार करोड़ का मुनाफा दिया। उन्होंने काम किया था।
आज सभी लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे है।यही ताकत लालू ने दिया है। उसे वक्त का दौर कुछ अलग था। ना ही कोई टेक्नोलॉजी थी, मोबाइल फोन नहीं था। गाड़ी घोड़ा मोटर नहीं था। कुछ नहीं था परिवर्तन होते रहता है, बदलाव होते रहता है। 20 साल तुम राज किए 11 साल केंद्र में राज किए बिहार को क्या दिए।
अस्पताल में मारते थे छापा
विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं दिए। 17 महीने में हमने काम किया रात-रात को अस्पताल में छापा मारते थे। 700 डॉक्टर को हमने बर्खास्त किया, जो काम नहीं करता था। इस बार अगर मौका दीजिएगा, तो नौकरी लाखों में तो देंगे ही। साथ ही बहन मां योजना लाकर और हर महीना माता बहन को खाता में 25 सौ रुपया देंगे।
अपराधी बेलगाम हो गए है। आजकल अपराधी थानेदार को गोली मार रहे हैं। पुलिस वालों पर हमला हो रहा है। जो भ्रष्टाचारी है उसे प्रमोशन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री हमारे अचेत हो चुके हैं, उन्हें कुछ नहीं पता कि क्या हो रहा है। कौन बिहार चल रहा है। बिहार की जनता कोई सुरक्षित हाथों में नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा कि चाचा की स्थिति ठीक नहीं है। हमको तरस है उनके सेहत को लेकर चिंता होती है। इसलिए कोई टीका टिप्पणी करना अच्छा नहीं लगता। हम उनको कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। हम चाहते हैं वे स्वस्थ रहें।