Advertising
<

तेजस्वी बोले-बूथ पर तैनाती के लिए गुजरात से पुलिस बुलाई: जंगलराज सिर्फ एक धारणा, मोदी के पैर छू रहे हैं नीतीश, उनका चरित्र बदल गया है – Bihar News

0
तेजस्वी बोले-बूथ पर तैनाती के लिए गुजरात से पुलिस बुलाई:  जंगलराज सिर्फ एक धारणा, मोदी के पैर छू रहे हैं नीतीश, उनका चरित्र बदल गया है – Bihar News

तेजस्वी बोले-बूथ पर तैनाती के लिए गुजरात से पुलिस बुलाई: जंगलराज सिर्फ एक धारणा, मोदी के पैर छू रहे हैं नीतीश, उनका चरित्र बदल गया है – Bihar News

दैनिक NEWS4SOCIALकी तेजस्वी यादव से खास बातचीत।

बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार समेत NDA के सभी बड़े नेताओं ने जंगलराज का मुद्दा उठाया। लालू-राबड़ी राज की याद दिला रहे। राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसके जवाब में कहा कि बिहार में अपराध बढ़ा है। 20 साल में 70 हजार हत्याएं हु

.

तेजस्वी ने राजद पर लगने वाले ‘जंगल राज’ के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि जंगलराज सिर्फ परसेप्शन है। तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव में गुजरात से अफसरों और पुलिस कर्मियों को बुलाए जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि, ‘पुलिसकर्मियों को बूथ में तैनात करने के लिए लाया गया है।’

तेजस्वी यादव ने NCRB के आकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में अपराध बढ़ा है। उन्होंने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड की याद दिलाई।

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर, नीतीश कुमार समेत कई सवालों पर तेजस्वी ने जवाब दिए। पढ़िए सवाल–जवाब…।

Advertising

दैनिक NEWS4SOCIALसे खास बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव।

सवाल: NDA के नेता जंगलराज का मुद्दा उठा रहे हैं, क्या कहेंगे?

तेजस्वी यादव: जंगलराज सिर्फ एक धारणा है और कुछ नहीं। यह नरेटिव राजद सरकार के समय किए गए सामाजिक न्याय से नाराज कुछ लोगों के वर्ग ने गढ़ा है। असल में कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया कि सामाजिक न्याय लागू किया जा रहा था।

सबसे गरीब लोगों को, जिन्हें पहले 10% संसाधनों में भी हिस्सा नहीं दिया जाता था, उन्हें बराबरी का अधिकार दिया गया। पहले गरीबों को मंदिर नहीं जाने देते थे। कुर्सी पर बैठने नहीं देते थे।

सवाल: NDA के नेता राजद सरकार के समय कानून-व्यवस्था की स्थिति याद दिला रहे हैं?

तेजस्वी यादव: अगर आपको कानून-व्यवस्था पर बहस करनी है तो हमें आंकड़ों पर बात करनी चाहिए। NCRB का डेटा कहता है कि 2005 के बाद (नीतीश कुमार के शासन में) अपराध बहुत बढ़ा है। बिहार में 20 साल में 70 हजार हत्याएं हुईं। यह आंकड़ा है।

लालू यादव और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहने के समय संयुक्त बिहार (बिहार और झारखंड एक साथ) था। क्षेत्रफल बड़ा था, आबादी ज्यादा थी, इसके बावजूद NCRB के अनुसार अपराध कम था।

सवाल: क्या बिहार में जंगलराज जारी है?

तेजस्वी यादव: जंगलराज सिर्फ एक धारणा है और कुछ नहीं। कानून-व्यवस्था के अनुसार देखें तो बालिका गृह केस में क्या हुआ? अभी भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन मीडिया नहीं दिखा रहा है। हाल ही में एक मंत्री ने एक स्थानीय पत्रकार को गाली दी, उसे धमकी दी, पीटा।

पत्रकार FIR दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गया, लेकिन उसकी FIR नहीं ली गई। जहां पहले बाहुबलियों की बात होती थी, वहीं अब बिहार में संगठित अपराध हो रहे हैं।

सवाल: क्या जंगल राज मुद्दे से नुकसान का डर है?

तेजस्वी यादव: अगर जंगल राज की बात सच होती तो राजद इतने सालों से बिहार की सबसे बड़ी सिंगल पार्टी कैसे बनी रहती?

सवाल: आप बोल रहे हैं गुजरात से पुलिस बुलाई गई है यहां चुनाव के लिए?

तेजस्वी यादव: हां गुजरात से पुलिस बुलाई गई है बूथ के अंदर लगाने के लिए। मेरे सोर्सेज से पता चला है। पुलिस क्या कुछ अफसर भी गुजराज से लगाए गए हैं।

सवाल: नीतीश कुमार के बारे में क्या कहेंगे?

तेजस्वी यादव: नीतीश कुमार पूरी तरह बदल गए हैं। शायद उम्र या दबाव के कारण, मुझे नहीं पता। यही नीतीश कुमार थे जो 2014 में नरेंद्र मोदी का नाम PM उम्मीदवार के रूप में घोषित होने पर NDA से बाहर आ गए थे। अब, वह नरेंद्र मोदी के पैर छू रहे हैं। उनका चरित्र पूरी तरह बदल गया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News