‘तुम जलन रखो, हम जलवा बरकरार रखेंगे’… किस पर दहाड़ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार?

44
‘तुम जलन रखो, हम जलवा बरकरार रखेंगे’… किस पर दहाड़ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार?

‘तुम जलन रखो, हम जलवा बरकरार रखेंगे’… किस पर दहाड़ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार?


भाई की वजह से विवादों में घिरे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फिर से हुंकार भरी है। टीकमगढ़ में रविवार दोपहर उन्होंने पत्रकारों से बात की है। इस दौरान उन्होंने खूब प्रहार किया है। विवादों को लेकर बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हाथी चले बाजार तो कुत्ता भौंके हजार। बाबा पूरी तरह से टीकमगढ़ में रंग में दिखे हैं। उन्हें देखने से लग रहा था कि वह भाई से जुड़े विवादों को लेकर बेफिक्र हैं। इसके साथ ही बागेश्वर सरकार ने कहा कि हम गीदड़ नहीं जो धमकियों से डरने वाले हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह सनातन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश है।

… हम जलवा बरकरार रखेंगे

बाबा पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। टीकमगढ़ में वह काफी आक्रामक नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि तुम जलन बरकरार रखो, हम अपना जलवा बरकरार रखेंगे। अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि लोगों ने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा है। भगवान महावीर को भी लोगों ने पत्थर मारे थे। मीरा को भी जहर पिलाया गया था। भगवान कृष्ण को भी तांत्रिक कहा गया। हम तो आम इंसान हैं, डरने वाले नहीं।

हमारे खिलाफ लंबी साजिशें

हमारे खिलाफ लंबी साजिशें

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भाई वाले विवाद पर कहा कि हमारी खिलाफ लंबी-लबीं साजिशें चल रही हैं। हम इससे विचलित थोड़े न होंगे। 2024 से पहले ये और बड़े लेवल पर आएगा। कई तरह के आरोप लगेंगे। अभी तक प्लांटेड लोग आ रहे हैं, आगे और लोग आएंगे। उनलोगों को भय है कि हम उनके मिशन को फेल कर सकते हैं।

हिंदू राष्ट्र के लिए भरी हुंकार

हिंदू राष्ट्र के लिए भरी हुंकार

टीकमगढ़ में बागेश्वर धाम सरकार का दरबार सात दिनों तक लगेगा। उन्होंने एक बार फिर से हिंदू राष्ट्र की बात छेड़ी है। बाबा ने कहा कि इससे देश में सामाजिक समरसता आएगी। हम कब तक हिंदू और मुस्लिम के नाम पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र में सभी पंथ के लोगों के लिए जगह होगी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत अखंड था लेकिन इसके कितने टुकड़े हुए। हमने किन-किन लोगों के देश नहीं दिया है।

हिंदुस्तान हिंदुओं को दे दो

हिंदुस्तान हिंदुओं को दे दो

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टीकमगढ़ में कहा कि एक हिंदुस्तान को हिंदुओं को दे दो। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप भागो। हमें इस देश में सिख और मुसलमान भी चाहिए। हिंदू राष्ट्र एक कल्पवृक्ष की तरह होगा, जिसमें सभी के लिए छाया होगा। उन्होंने कहा कि हम हिंदू राष्ट्र सिर्फ इसलिए चाहते हैं कि हमें जातिवाद मिटाना है। हमको मजहब की लड़ाई बंद करनी है। ये देश मुसलमानों का भी है।

संविधान में एक बार संशोधन हो

संविधान में एक बार संशोधन हो

बागेश्वर धाम के सरकार ने कहा कि संविधान में कई बार संशोधन हो चुके हैं। एक बार अब हिंदू राष्ट्र के लिए भी संशोधन हो। गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रायपुर के दरबार से लगातार यह मांग कर रहे हैं कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। इसके साथ ही बागेश्वर धाम में भी जगह-जगह पर हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर होर्डिंग लगे हुए हैं।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News