तीसरा विमेंस टी-20-इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया: सीरीज 2-1 से जीती, कैपसे-नाइट के बीच 137 रन की पार्टनरशिप h3>
इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे टी-20 में भारत को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।181 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने एलिस कैपसे (82 रन) और कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 70 रन) की पारियों की बदौलत 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टी-20 इंटरनेशनल में यह इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज भी रहा। 12 जून से बर्मिंघम में शुरू होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह दोनों टीमों का आखिरी इंटरनेशनल मैच था। टॉन्टन में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद 56 रन की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कैपसे और नाइट की साझेदारी ने मैच पलट दिया। कैपसे-नाइट ने जोड़े 137 रन इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। क्रांति गौड़ ने डैनी व्याट-हॉज को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद सोफिया डंकली (16 रन) और एमी जोन्स भी जल्दी आउट हो गईं। 38 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद एलिस कैपसे और कप्तान हीथर नाइट ने पारी संभाली। कैपसे ने 27 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 43 गेंदों में 82 रन बनाए। हीथर नाइट ने 42 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 137 रन की साझेदारी हुई। हरमनप्रीत की इंग्लैंड के खिलाफ पहली फिफ्टी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर्स शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना जल्दी आउट हो गईं। पावरप्ले तक भारत ने 2 विकेट पर 57 रन बना लिए थे। यास्तिका भाटिया (32 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (29 रन) ने पारी संभाली। 7वें ओवर में 60 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आईं। उन्होंने जेमिमा के साथ 40 और दीप्ति शर्मा (32 रन) के साथ 67 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत ने 38 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। यह उनके टी-20 करियर का 17वीं और इंग्लैंड के खिलाफ पहली टी-20 फिफ्टी रही। 20 ओवर में भारत 180 रन तक पहुंच सका। ———————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… नॉर्वे चेस में प्रज्ञानानंदा ने वर्ल्ड नं-1 कार्लसन को हराया:7 दिन में दूसरी बार मात दी; आनंद से लिनारेस टूर्नामेंट में दो बार हारे थे मैग्नस भारत के 20 साल के ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा रमेशबाबू ने नॉर्वे चेस के आठवें राउंड में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी और पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया। प्रज्ञानानंदा की यह टूर्नामेंट में कार्लसन के खिलाफ दूसरी जीत है। पूरी खबर