Advertising
<

तरनतारन में युवक की हत्या, सीने में 3 गोलियां मारीं: बहन को छेड़ने पर भाई ने साथियों संग घेरा, तेजधार हथियारों से हमला, कार तोड़ी – Mohali News

0
तरनतारन में युवक की हत्या, सीने में 3 गोलियां मारीं:  बहन को छेड़ने पर भाई ने साथियों संग घेरा, तेजधार हथियारों से हमला, कार तोड़ी – Mohali News

तरनतारन में युवक की हत्या, सीने में 3 गोलियां मारीं: बहन को छेड़ने पर भाई ने साथियों संग घेरा, तेजधार हथियारों से हमला, कार तोड़ी – Mohali News


पंजाब के तरनतारन में दिनदहाड़े गोली मारकर 21 साल के युवक की हत्या कर दी गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग कारों और बाइकों से युवक की कार को घेरते हुए दिख रहे हैं। कार रुकते ही पहले तेजधार हथियारों से हमला करते हैं, फिर फायरिंग। युवक के सीने में 3 गोलियां लगी हैं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लड़की से छेड़छाड़ की रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। परिजनों ने कहा कि युवक का दोस्त ही उसे घर से लेकर गया था। इसी दौरान रास्त में लड़की के भाई ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया और कार पर पहले तेजधार हथियारों से हमला कर तोड़फोड़ की, इसके बाद फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान गांव सुरसिंह निवासी राणा सिंह (21) के रूप में हुई है। 2 साल पहले की लड़की से छेड़छाड़ जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हुई है। राणा सिंह पर उसके ही गांव की लड़की ने 2 साल पहले छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसको लेकर लड़की के भाई और राणा सिंह के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई थी। मृतक के भाई हरप्रीत सिंह ने कहा कि राणा सिंह का दोस्त साजन उसे साजिश के तहत अपने साथ ले गया। फिर रास्ते में आरोपियों ने हमला किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने राणा को फोन कर पहले झगड़े का टाइम भी फिक्स किया था। अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… युवक के मर्डर से जुड़ा 1 मिनट 36 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग करीब 4 बाइकों और 3 कार व ऑटो में सवार होकर आते दिख रहे हैं। इसी बीच सामने से एक कार आती है और घिरता देख ड्राइवर राइट साइड में कार को रोक देता है। इसके बाद कारों में से कुछ आरोपी निकलते हैं और युवक की कार पर आगे से तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार शुरू कर देते हैं, जिससे कार आगे से क्षतिग्रस्त हो जाती है। वहीं जैसे ही कार का गेट खुलता है, एक आरोपी युवक के सीने में करीब 3 गोलियां मार देता है और फिर आरोपी कुछ देर तक वहां रुके हैं। इसे बाद छोड़कर भाग जाते हैं। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना तरनतारन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की जांच डीएसपी अतुल सोनी की देखरेख में की जा रही है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। **************** पंजाब की अन्य बड़ी खबरें पढ़ें… पंजाब का आर्म्स लाइसेंस चंडीगढ़ में वैलिड करने की मांग, स्पीकर ने गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ को पंजाब के निवासियों के लिए हथियार लाइसेंस के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने आर्म्स एक्ट के तहत कुछ संशोधनों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान नियमों के अनुसार पंजाब के निवासियों को चंडीगढ़ में लाइसेंसी हथियार रखने के लिए अलग से अनुमति हेतु आवेदन करना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक देरी और असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लिखा कि जब पंजाब के निवासी हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं, तो उसमें अधिकार क्षेत्र केवल पंजाब राज्य तक ही सीमित रहता है। जिससे लोगों का दिक्कत होती है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की राजधानी और एडमिनिस्ट्रेटिव हब के तौर पर चंडीगढ़ की भूमिका का हवाला दिया है। अमृतसर में पुलिस मुठभेड़, बदमाश को गोली लगी अमृतसर में फिरौती मांगने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका था। रेड के दौरान काबू किए गए आरोपी 20 वर्षीय जोबन सिंह ने पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें जोबन सिंह के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब के लोगों की कार बीकानेर में नेशनल हाइवे-62 पर घने कोहरे के कारण लोकल बस से टकरा गई। कार बीकानेर से पंजाब जा रही थी, जबिक बस बीकानेर की ओर आ रही थी, इसी दौरान हादसा हो गया। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हुए, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। ये सभी रामदेवरा से वापस पंजाब की ओर जा रहे थे। सभी को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। कार की स्पीड कम होने के चलते सभी की जान बच गई। कार में सवार गंगाराम (63), मंजीत (60), उषादेवी (50), महेंद्र पाल (55) और तुलछा देवी (65) घायल हुए। सिर और छाती पर चोट नहीं आई, केवल हाथ और पैर में चोटें लगी हैं। सभी पंजाब के तरनतारन के अमरकोट के रहने वाले हैं। सभी को एंबुलेंस से पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत सामान्य बताई है। फाजिल्का में भारत-पाक सीमा पर फायरिंग, हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा की बीओपी जीजी-3 के इलाके में फायरिंग हुई है। पाकिस्तान की ओर से तस्कर अंतरराष्ट्रीय तारबंदी से बड़ी तस्करी को अंजाम देने की फिराक में थे । इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने उनपर करीब 60 राउंड फायर किए। वहीं तस्कर पाकिस्तान वापस भागने में कामयाब रहे। लेकिन स्टेट स्पेशल सेल और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान से आया हथियारों का जखीरा बरामद कर लिया है। पुलिस को 2 किलो 160 ग्राम हेरोइन के चार पैकेट, 11 ग्लॉक पिस्टल, 22 मैगजीन, एक बरेटा पिस्टल और एक मैगज़ीन, 5 जिगाना पिस्टल और 10 मैगजीन, 3 नॉरिंको पिस्टल और 5 मैगजीन, एक गफ्फर सिक्योरिटी पिस्टल और एक मैगजीन सहित करीब 310 कारतूस बरामद हुए हैं। (पूरी खबर पढ़ें) संगरुर में स्कूल बस बिजली के पोल से टकराई, छात्रों में चीख-पुकार मची संगरुर में उपली रोड पर आज( गुरुवार) सुबह स्कूल बस बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा के बाद छात्रों को लोगों ने सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया। बस में करीब 5 से 7 छात्र ही बैठे थे। लोगों ने जब बस हादसाग्रस्त देखी तो तुरंत शोर मचाया और राहत कार्य शुरू किया। हादसे के कारण बिजली का पोल भी उखड़ गया। घटना स्थल पर पावरकाम के अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक उनका करीब 25 से 30 हजार का नुकसान हुआ है। अधिकारियों अनुसार बस की स्पीड अधिक थी जिस कारण ये हादसा हुआ, लेकिन बस ड्राइवर मुताबिक वह बस नॉर्मल स्पीड पर चला रहा था। सामने से दो गाड़ियां आ गई। उससे बस अचानक कच्ची सड़क पर आ गई जिस कारण बस का एक्सीडेंट हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News