तनिष्क लूटकांड का 5वां अपराधी गिरफ्तार: भोजपुर पुलिस और STF की टीम ने दबोचा, गार्ड का छीना था रायफल – Bhojpur News

27
तनिष्क लूटकांड का 5वां अपराधी गिरफ्तार:  भोजपुर पुलिस और STF की टीम ने दबोचा, गार्ड का छीना था रायफल – Bhojpur News

तनिष्क लूटकांड का 5वां अपराधी गिरफ्तार: भोजपुर पुलिस और STF की टीम ने दबोचा, गार्ड का छीना था रायफल – Bhojpur News

लूटकांड का 5वें आरोपी रॉकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भोजपुर जिले के आरा के चर्चित तनिष्क शोरूम लूट कांड में पुलिस ने शनिवार की शाम करीब सात बजे मंडल कारा,आरा में बंद कुख्यात मास्टरमाइंड चंदन कुमार उर्फ प्रिंस तथा ओंकारनाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह को पूछताछ करने के लिए 48 घंटे के रिमांड पर ले लिया। इसमें मास

.

भोजपुर पुलिस मास्टरमाइंड शेरू सिंह और चंदन को रिमांड पर लिया गया है।

48 घंटे के रिमांड की अनुमति

वैसे,थानाध्यक्ष ने कोर्ट में पांच दिनों के लिए रिमांड पर देने की अर्जी दी थी। कागजी प्रक्रिया के साथ शनिवार की शाम सात बजे के आसपास पहले दोनों को मेडिकल जांच के लिए कड़ी सुरक्षा में सदर अस्पताल,आरा लाया गया ‌। इसके बाद टीम थाने लेकर पहुंची। पुलिस दोनों पूछताछ कर लूटे गए जेवरातों से भरे तीसरे बैग और साजिश में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में पता लगाएगी। इसके अलावा पटना के दानापुर स्थित जीवा आभूषण शोरूम में हुई लूट में भी पूछताछ की जाएगी।

दानापुर थाना से भी पूछताछ के लिए पुलिस की टीम आरा पहुंची है। पिछले दिनों ADG ने दोनों कांड में उपरोक्त गैंग की संलिप्तता का खुलासा किया था। इसी साल 31 जनवरी को जीवा शोरूम में लूट हुई थी। पूछताछ के दौरान अहम जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है ‌। इससे पूर्व गुरुवार को दोनों काे कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जेल से आरा लाया गया था। इस दौरान दोनों केे उपस्थापन के समय रिमांंड को लेकर कोर्ट में बहस भी हुई थी। हालांकि, फैसला सुरक्षित रखा गया था। शुक्रवार को 48 घंटे के रिमांड पर ले जाने की अनुमति प्रदान की गई थी।

लूटकांड का पांचवां अपराधी गिरफ्तार, गार्ड का हथियार छीना था रॉकी

महल चाैक स्थित तनिष्क शोरूम में घटित करीब दस करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लूटे जाने के चर्चित मामले में पांचवां लुटेरा भी अंतत: पकड़ा गया ‌। जिला पुलिस एवं पटना एसटीएफ टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करने करने में सफलता हासिल की है। जिससे अभी पूछताछ कर पुलिस लूटे गए तीसरे बैग समेत कांड में संलिप्त अन्य सदस्यों केे बारे में पता लगा रही है। गिरफ्तार पांचवां शख्स राकी उर्फ राजा मूल रूप से बांका जिले केे बाैंसी क्षेत्र का बताया जा रहा है।हालांकि, वर्तमान में वह पूर्णिया इलाके में रहता था।

लूटकांड का पांचवां अपराधी गिरफ्तार,गार्ड का छीना था रायफल।

15 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

CCTV फुटेज के आधार पर चिह्नित कर उसे गिरफ्तार किया गया है ‌। सूत्रों की मानें तो पांचवे लुटेरे ने ही सोना के साथ गार्ड मनोज का लाइसेंसी बंदूक लूटा था। बाद में कायमनगर पुल के पास से लूटे गए गार्ड के बंदूक को लावारिस हालत में बरामद किया गया था। बता दें कि इस केस में अभी तक चार लुटेरों, अररिया के सूरज मंडल, वैशाली के सुमित उर्फ प्रिंस, अमित कुमार तथा अभिमन्यू उर्फ खेदू उर्फ पगला के अलावा, लाइनर विशाल सिंह , रिसीवर कुणाल,विशाल गुप्ता एवं प्रश्रय देने सूरज सिंह समेत 15 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जबकि, लूटकांड में संलिप्त अररिया का चुनमुन झा 22 मार्च मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस को राकी उर्फ राजा, प्रिंस एवं बाबा समेत चार-पांच अन्य की तलाश थी। जिसमें राकी उर्फ राजा के पूर्णिया इलाके से पकड़े जाने की बात सामने आ रही है। अभी तक पुलिस एवं एसटीएफ की टीम सोना से भरा दो बैग समेतपांच सौ ग्राम अतिरिक्त सोना बरामद कर चुकी है। लेकिन, तीसरा थैला अभी भी लुटेरों के पास है, जिसमें आधे से अधिक सोना बताया जा रहा है। विगत दस मार्च को सात अपराधियों ने दस करोड़ रुपये के जेवरात लूटे थे।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News