डॉ. अम्बेडकर की जयंती समारोह में बोले सीएम- राज करने वाले बुलडोजर चलाएंगे तो संविधान कहां रहेगा | Dr. Ambedkar’s 131st birth anniversary# | Patrika News

118
डॉ. अम्बेडकर की जयंती  समारोह में बोले सीएम- राज करने वाले बुलडोजर चलाएंगे तो संविधान कहां रहेगा | Dr. Ambedkar’s 131st birth anniversary# | Patrika News

डॉ. अम्बेडकर की जयंती समारोह में बोले सीएम- राज करने वाले बुलडोजर चलाएंगे तो संविधान कहां रहेगा | Dr. Ambedkar’s 131st birth anniversary# | Patrika News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि राज करने वाले अगर बुलडोजर चलाने लगेंगे तो देश में संविधान का राज कहां रहेगा। गहलोत ने साथ ही कहा कि संविधान की शपथ लेकर उसके विपरीत व्यवहार करने वालों को देश की जनता को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

जयपुर

Published: April 14, 2022 07:50:56 pm

बिड़ला सभागार में डॉ. अम्बेडकर की 131 वीं जयंती के समारोह में बोले सीएम
राज करने वाले बुलडोजर चलाएंगे तो संविधान कहां रहेगा
जनता कब किसको घर भेज दे पता नहीं
जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि राज करने वाले अगर बुलडोजर चलाने लगेंगे तो देश में संविधान का राज कहां रहेगा। गहलोत ने साथ ही कहा कि संविधान की शपथ लेकर उसके विपरीत व्यवहार करने वालों को देश की जनता को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। गुुरुवार को बिड़ला सभागार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मध्यप्रदेश में रामनवमी के जुलूस पर पथराव करने के आरोपियों के अवैध ढांचों को गिराए जाने की खबरों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाकी कई राज्यों में दंगे हो गए,बुलडोजर चल रहे हैं। ये बुलडोजर चलने वाली बीमारी कहां से आ गई,अगर राज करने वाले बुलडोजर चलाएंगे तो अंबेडकर का राज कहां रहेगा उनका संविधान कहां रहेगा। यह राज करने का कौनसा तरीका है। जिनको आप दोषी मान रहे हो क्या पता वाकई में वह निर्दोष हो। आज देश के हालात ऐसे हो गए हैं कि लोकतंत्र खतरे में है।कांग्रेस की विचारधारा वसुधैव कुटुम्बकम की है।

डॉ. अम्बेडकर की 131 वीं जयंती के समारोह में बोले सीएम- राज करने वाले बुलडोजर चलाएंगे तो संविधान कहां रहेगा,डॉ. अम्बेडकर की 131 वीं जयंती के समारोह में बोले सीएम- राज करने वाले बुलडोजर चलाएंगे तो संविधान कहां रहेगा,डॉ. अम्बेडकर की 131 वीं जयंती के समारोह में बोले सीएम- राज करने वाले बुलडोजर चलाएंगे तो संविधान कहां रहेगा

उन्होंने किसी घटना का नाम लिए बिना कहा कि किसने नारे लगवाए किसने दंगे भडक़ाए पता नहीं, पुलिस ने सूची बनाई, बुलडोजर गए और मकान ढहाने लगे।् जिनके घरों पर बुलडोजर चल रहे हैं वे गरीब रो रहे थे। मैंने देखा उन महिलाओं की आंख में आंसू थे। कानून की रक्षा करना ही अंंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है। देश की एकता और अखंडता के लिए इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया चाहिए। उन्होंने कहा कि एमपी के मुख्यमंत्री यूपी चुनाव जीतकर खुश हो गए। उनमें घमंड आ गया लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता कब किसको घर भेज दे पता
संविधान के विपरित काम कर रही भाजपा: गहलोत
उनका कहना था कि कानून की रक्षा ही डॉ. बाबा साहेब अम्बेडर को सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। गुुरुवार को बिड़ला सभागार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्होंने कहा कि हमारी आरएसएस और भाजपा से विचारधारा की लड़ाई है। हम सभी चुनाव जीतने के बाद संविधान की रक्षा करने की शपथ लेते हैं लेकिन भाजपा वाले शपथ लेने के बाद संविधान के उलट काम करते हैं। वहीं आरएसएस भी सामाजिक काम में आगे नहीं आता। छूआछूत आज भी मानवता पर कलंक है। आरएसएस को छूआछूत मिटाने का काम करना चाहिए। उनका कहना था कि गांधीजी ने कहा था कि मुझे गर्व है मैं हिंदू हूं, हमें अपने धर्म पर गर्व करना चाहिए लेकिन दूसरे के धर्म का भी सम्मान करना चाहिए। लोकतंत्र में विचारधारा की लड़ाई होती है। हम नहीं चाहते कि देश खत्म हो जाए।
सरकार की ओर से बजट में चिकित्सा सुविधा को लेकर की गई घोषणाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे दो बार कोविड हुआ। कोविड के बाद दिल और किडनी की समस्याएं भी होती है। मुझे हार्ट प्रॉब्लम हुई और स्टंट डालने पड़े लेकिन मेरा एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ। हमने राज्य की जनता को अधिक से अधिक चिकित्सा सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाए जाने की बजट में घोषणा की हैं।
बाबा तेरा मिशन अधूरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे उसे पूरा – जूली
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने स्वागत उद्बोधन में बाबा तेरा मिशन अधूरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे उसे पूरा का नारा देते हुए कहा कि मोदी सरकार में सात साल पहले ही आए हैं लेकिन इससे पहले कांग्रेस ने देश को आगे बढ़ाया है।जूली का कहना था कि बाबा साहेब का कहना था कि किसी भी समाज की तरक्की तभी संभव है जबकि उसमें सामाजिक एकरूपता आए। विपरित परिस्थितियों का सामना करने के बाद भी उन्होंने देश को संविधान दिया और गरीबों का सहारा बने। सीएम अशोक गहलोत भी वहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि उनके मंत्रिमंडल में 9 मंत्री एससीएसटी वर्ग के हैं।समारोह में अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार के साथ ही जयपुर के 9 स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया।

पहली पंक्ति में सोलंकी
समारोह में चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को भी मंच पर जगह मिली। उन्हें पहली पंक्ति में मंच पर बिठाया गया। वहीं महापौर सौम्या गुर्जर भी पहली पक्ति में ही बैठीं। समारोह में जल संसाधन मंत्री महेश जोशी, गोपालन और डेयरी मंत्री प्रमोद जैन भाया, सामाजिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव, महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News