डेंगू से पहली मौत, अब तक 500 मामले | First death due to dengue, 500 cases so far | Patrika News

15
डेंगू से पहली मौत, अब तक 500 मामले | First death due to dengue, 500 cases so far | Patrika News

डेंगू से पहली मौत, अब तक 500 मामले | First death due to dengue, 500 cases so far | News 4 Social

भोपालPublished: Oct 22, 2023 05:23:19 pm

राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को इस सीजन में डेंगू से पहली मौत हो गयी। जिसे सरकारी आंकड़ों में दर्ज किया गया है। जबकि, निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों की स्थिति का आंकड़ा सरकार के पास नहीं है।

dengue.jpg

भोपाल. राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को इस सीजन में डेंगू से पहली मौत हो गयी। जिसे सरकारी आंकड़ों में दर्ज किया गया है। जबकि, निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों की स्थिति का आंकड़ा सरकार के पास नहीं है। इस साल अब तक 500 से अधिक डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि डेंगू से पीडि़त एक महिला का जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर शाम महिला की स्थिति बिगडऩे पर उसे हमीदिया रैफर किया गया था। हालांकि, महिला हमीदिया पहुंची या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। शनिवार की सुबह जानकारी मिली की महिला की मौत हो चुकी है। दुबे ने बताया कि 25 वर्षीय महिला का मायका वार्ड 51 में है। मलेरिया विभाग की टीम मरीज के घर गयी थी। लेकिन, परिवार अंतिम संस्कार के लिए नसरुल्लागंज में उसके ससुराल ले जा चुके थे।
पांच दिन से थी भर्ती
महिला की एलाइजा रिपोर्ट पॉजीटिव थी। वह पांच दिन से जेपी अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती थी। उसकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थी। इसलिए उसे हमीदिया रैफर किया गया था।
रोजाना आ रहे 10 से 12 मामले
राजधानी में में हर रोज डेंगू के 10 से 12 नए मरीज मिल रहे हैं। इसी के साथ अब तक कुल मामलों की संख्या 503 हो गई है। वहीं चिकनगुनिया के दो से तीन केस मिल रहे हैं। अब तक 145 लोगों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है।
डेंगू के हॉट स्पॉट क्षेत्र
अशोक गार्डन, कटारा हिल्स, बैरागढ़, जीएमसी,शहीद नगर, ईदगाह हिल्स, साकेत नगर, पिपलिया पैंदे खां, लालघाटी और बरखेड़ा।
नवंबर में बढ़ सकता है खतरा
नवंबर माह में डेंगू के मामले और ज्यादा बढ़ सकते हैं। क्योंकि अक्टूबर व नवंबर में डेंगू सर्वाधिक घातक होता है। जबकि, इस समय मलेरिया विभाग के कर्मचारी चुनावों में व्यस्त रहेंगे। इससे फॉगिंग प्रभावित होगी।
यह हैं लक्षण
मांसपेशियों, जोड़ों, सिर व आंखों के पीछे दर्द
शरीर पर लाल निशान पडऩा
तेज बुखार
उल्टी और चक्कर
साल – डेंगू केस – जांचे
2018 – 738 – 5648
2019 – 1893 – 5790
2020 – 74 – 1081
2021 – 735 – 6213
2022 – 675 – 6955
2023
(अब तक) – 503 – 8861
डेंगू से बचने के उपाय
अपने आस पास स्वच्छता रखें
पानी को इक_ा न होने दें
मच्छर मारने वाली मशीनें और जाली का उपयोग करें
प्रारम्भिक लक्षणों को अनदेखा न करें

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News