डीएम ने कर-करेत्तर व राजस्व मामलों की समीक्षा की: लक्ष्य पूर्ति और लंबित वादों के निस्तारण के दिए सख्त निर्देश – Lakhimpur-Kheri News

2
डीएम ने कर-करेत्तर व राजस्व मामलों की समीक्षा की:  लक्ष्य पूर्ति और लंबित वादों के निस्तारण के दिए सख्त निर्देश – Lakhimpur-Kheri News

डीएम ने कर-करेत्तर व राजस्व मामलों की समीक्षा की: लक्ष्य पूर्ति और लंबित वादों के निस्तारण के दिए सख्त निर्देश – Lakhimpur-Kheri News

गोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में कर-करेत्तर प्राप्तियों और राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विभागवार राजस्व वसूली, लक्ष्य पूर्ति और लंबित राजस्व वादों की समीक्षा की गई। एडीएम न्यायिक बृजपाल सिंह ने बैठक का संचालन किया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए। डीएम ने अधिकारियों से अपने-अपने विभागों की कार्ययोजना तैयार कर विशेष अभियान चलाने और समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरे करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व प्राप्ति सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जिन विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त नहीं किए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

बैठक में वाणिज्य कर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत देय, नगर विकास, मंडी, वन, सिंचाई, खनन और विधिक माप विज्ञान विभागों की मासिक प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

इसके बाद, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित वादों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय मिलने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी एसडीएम को नियमित रूप से अधीनस्थ न्यायालयों की समीक्षा करने और लंबित मामलों की प्रगति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि राजस्व मामलों के निस्तारण में पारदर्शिता और कार्य की गति दोनों अनिवार्य हैं। उन्होंने दोहराया कि किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News