Advertising
<

डीआईजी ने 124 पुलिसकर्मियों का किया तबादला: हनुमानगढ़ पुलिस बेड़े में फेरबदल, 65 हेड कॉन्स्टेबल और 59 कॉन्स्टेबल शामिल – Hanumangarh News

10
डीआईजी ने 124 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:  हनुमानगढ़ पुलिस बेड़े में फेरबदल, 65 हेड कॉन्स्टेबल और 59 कॉन्स्टेबल शामिल – Hanumangarh News

डीआईजी ने 124 पुलिसकर्मियों का किया तबादला: हनुमानगढ़ पुलिस बेड़े में फेरबदल, 65 हेड कॉन्स्टेबल और 59 कॉन्स्टेबल शामिल – Hanumangarh News

हनुमानगढ़ में डीआईजी ने 124 पुलिसकर्मियों का किया तबादला।

हनुमानगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। उप महानिरीक्षक पुलिस और सह जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया, जिसमें 124 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में 65 हेड कॉन्स्टेबल और 59 कॉन्स्टेबल

.

तबादला आदेश के अनुसार, विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में कार्मिकों का फेरबदल किया गया है। जैसे नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर से जंक्शन थाना, तलवाड़ा झील थाना से पीलीबंगा थाना, और गोगामेड़ी थाना से भिरानी थाना तक कई महत्वपूर्ण तबादले शामिल हैं। फेरबदल में यातायात विभाग, पुलिस नियंत्रण कक्ष, पुलिस लाइन और विभिन्न पुलिस चौकियों के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। यह कदम पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

कहां से कहां हुए तबादले गोगामेड़ी थाना से करणीसिंह को संगरिया थाना, डबलीराठान चौकी से मदन लाल शर्मा को संगरिया थाना, वृत कार्यालय रावतसर से प्रहलाद को भादरा थाना, डबलीराठान चौकी से जसवन्त को फेफाना थाना, सदर थाना से राजेन्द्र सिंह को संगरिया थाना, टाउन थाना से नौरंगलाल को संगरिया थाना, टाउन थाना से प्रतापसिंह को संगरिया थाना, नोहर थाना से मीरसिंह को टाउन थाना, जंक्शन थाना से सरजीत सिंह को पीलीबंगा थाना, भादरा से सरजीत सिंह को गोलूवाला थाना, गोगामेड़ी थाना से गजानन्द को नोहर थाना, नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर से राजेश कुमार को सुरेशिया चौकी, थालडक़ा चौकी से कृष्ण कुमार को यातायात हनुमानगढ़, सीओ एससीएसटी कार्यालय हनुमानगढ़ से पृथ्वीसिंह को वृत कार्यालय रावतसर, गोगामेड़ी थाना से करणीसिंह को यातायात हनुमानगढ़, जंक्शन थाना से प्रेम कुमार को गोगामेड़ी थाना, गोलूवाला थाना से केसरीमल को कलक्ट्रेट हनुमानगढ़ चौकी, जंक्शन थाना से विजय सिंह को गोगामेड़ी थाना, नोहर से छोटूलाल को गोगामेड़ी थाना, खुइयां थाना से रमेश सिंह को गोगामेड़ी थाना, संगरिया से हरीसिंह को मालारामपुरा चौकी लगाया गया।

एएसपी कार्यालय हनुमानगढ़ से दिनेश धनकड़ को वृत कार्यालय संगरिया, जंक्शन थाना से अलीशेर को नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर, गोगामेड़ी थाना से राजकुमार को भिरानी थाना, वृत कार्यालय हनुमानगढ़ से दिलबाग सिंह को सीओ एससीएसटी हनुमानगढ़, संगरिया से जगदीश प्रसाद को यातायात हनुमानगढ़, वृत कार्यालय संगरिया से सतपाल को वृत कार्यालय हनुमानगढ़, नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर से दीपचन्द को गोगामेड़ी थाना, रावतसर थाना से अशोक बिश्नोई को पीलीबंगा थाना, भिरानी थाना से सन्तलाल को फेफाना थाना, जाखड़ांवाली चौकी से श्रवण कुमार को संगरिया थाना, सुरेशिया चौकी से मुरारीलाल को टाउन थाना, वृत कार्यालय हनुमानगढ़ से सुभाष चन्द्र को वृत कार्यालय संगरिया, नोहर थाना से राजेश को यातायात हनुमानगढ़, जंक्शन थाना से अशोक कुमार को टिब्बी थाना, तलवाड़ा झील थाना से चन्द्रभान को जंक्शन थाना व डबलीराठान चौकी से जगदीश प्रसाद को टिब्बी थाना में लगाया है।

Advertising

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News