डमी रोकने के लिए फेस रिकग्निशन, लेंगे अंगूठा निशानी: 27-28 को 3 पारियों में होगी रीट, 14 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स – Ajmer News

4
डमी रोकने के लिए फेस रिकग्निशन, लेंगे अंगूठा निशानी:  27-28 को 3 पारियों में होगी रीट, 14 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स – Ajmer News

डमी रोकने के लिए फेस रिकग्निशन, लेंगे अंगूठा निशानी: 27-28 को 3 पारियों में होगी रीट, 14 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स – Ajmer News

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रीट 2024 का आयोजन 27 व 28 फरवरी को तीन पारियों में होगा। इस दौरान परीक्षा सेन्टर पर डमी पर अंकुश लगाने के लिए कैंडिडेट्स का फेस रिकग्निशन होगा और अंगूठा निशानी भी ली जाएगी। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने तैयारी शुरू

.

बता दें कि कुल 14 लाख, 29 हजार 822 कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। इसमें लेवल 1 के लिए 3,46,625, लेवल 2 के लिए 9,68,501 और दोनों लेवल में 1,14,696 आवेदन आए थे। परीक्षा के लिए 1750 सेन्टर बनाए गए है।

परीक्षा समन्वयक कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए तैयारी की जा रही है। आवेदन पत्र में लगाई गई फोटो का सेन्टर पर लाइव फोटो मिलान करने के लिए फेस रिकग्निशन होगा और आगामी कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की अंगूठा निशानी भी ली जाएगी। इससे डमी कैंडिडेट्स पर अंकुश लगेगा।

परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल होंगे।

  • 27 फरवरी को सुबह से दोपहर 12:30 बजे की शिफ्ट में एल-1 की परीक्षा होगी।
  • 27 फरवरी को ही अपराह्न 3 से शाम 5:30 बजे बजे की दूसरी शिफ्ट में एल-2 की परीक्षा होगी।
  • दोनों श्रेणियों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा 27 फरवरी को ही पूरी करा ली जाएगी।
  • 28 फरवरी को एक ही शिफ्ट सुबह 10 से 12:30 बजे तक एल II के शेष अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी
  • दो दिन के लिए एल 2 के अलग अलग प्रश्नपत्र होंगे।
  • एल-II में कुल 10 लाख 83 हजार 197 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें दोनों श्रेणी के अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
  • एल-I में कुल 4 लाख 61 हजार 321 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि फेस रिकग्निशन और अंगूठा निशानी के लिए तैयारी की जा रही है।

वाहनों पर जीपीएस, ताकि आने-जाने पर रहे नजर

  • परीक्षा सेन्टर पर पेपर व परीक्षा सामग्री पहुंचाने के लिए लगने वाले वाहनों को जीपीएस से लैस किया जाएगा। वाहन की लोकेशन और रूट की जानकारी, वाहन की रफ़्तार और स्थिति का पता, चोरी या अनाधिकृत इस्तेमाल के मामले में अलर्ट, खराब होने या मीसिंग होने पर तुरंत मदद मिल सकेगी।

सेटर कार्मिक को एफिडेविड देना होगा जरूरी

  • परीक्षा सेन्टर पर तैनात कार्मिक चाहे वीक्षक हो या केन्द्राधीक्षक, इसके अलावा अन्य कार्मिक, जिसमें फ्लाइंट टीम भी शामिल होंगी। उनको एफिडेविड देना होगा कि सेन्टर पर उनका कोई परिचित एग्जाम नहीं दे रहा।

ब्लैक लिस्टेड कार्मिकों को रखा जाएगा दूर

  • पूर्व में पेपर लीक या सेन्टर पर अनैतिक गतिविधियों में शामिल रहे कार्मिक, जिनके खिलाफ जांच चल रही या कोई कार्रवाई हुई हो, ऐसे कार्मिकों को परीक्षा से पूरी तरह दूर रखा जाएगा।

वीडियोग्राफी होगी, ताकि नहीं हो कोई गड़बड़

  • परीक्षा से जुड़ी हर गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यह रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखनी होगी। ताकि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी सामने आने पर इससे उसकी पुष्टि की जा सके।

सेंटर पर सीसीटीवी लगेंगे, रखेंगे नजर

  • प्रयास रहेगा कि हर परीक्षा सेन्टर पर अलग से सीसीटीवी लगाए जाए और परीक्षा के दौरान राजस्थान बोर्ड कार्यालय में बने सेन्ट्रलाइज कंट्रोल रूम से हर सेन्टर पर नजर रखी जाए।

ट्रेजरी के डबल लॉक में रहेंगे पेपर

  • परीक्षा के पेपर सेंटर के नजदीक सरकारी ट्रेजरी में सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी में डबल लॉक में रखे जाएंगे। जहां ट्रेजरी नहीं, वहां पर अस्थायी ट्रेजरी परीक्षा के दौरान बनाई जाएगी।

पढें ये खबर भी…

15 सवाल-जवाब से समझिए, REET में किन-बातों का ध्यान रखें?: सिलेबस जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली REET-2024 के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही सिलेबस व जरूरी सूचनाएं भी जारी कर दी गई हैं। बता दें कि पहली बार बीएड-डीएलएड फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी भी रीट में शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News