‘ठाकुरगंज को ‘नाकारा’ नहीं, सेवा करने वाला विधायक चाहिए​​​​​​​’-ओवैसी: AIMIM कैंडिडेट गुलाम हसनैन के लिए मांगे वोट, 11 नवंबर को वोटिंग – Kishanganj (Bihar) News

0
‘ठाकुरगंज को ‘नाकारा’ नहीं, सेवा करने वाला विधायक चाहिए​​​​​​​’-ओवैसी:  AIMIM कैंडिडेट गुलाम हसनैन के लिए मांगे वोट, 11 नवंबर को वोटिंग – Kishanganj (Bihar) News

‘ठाकुरगंज को ‘नाकारा’ नहीं, सेवा करने वाला विधायक चाहिए​​​​​​​’-ओवैसी: AIMIM कैंडिडेट गुलाम हसनैन के लिए मांगे वोट, 11 नवंबर को वोटिंग – Kishanganj (Bihar) News

AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज के ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित एम एच आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने AIMIM प्रत्याशी गुलाम हसनैन के लिए लोगों से वोट मांगते हुए उन्हें विजयी बनाने

.

फूड प्रोसेसिंग प्लांट की तत्काल आवश्यकता

ओवैसी ने अपने संबोधन में ठाकुरगंज क्षेत्र की कृषि क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यहां अनानास, ड्रैगन फ्रूट और केले की प्रचुर मात्रा में खेती होती है, जिसके लिए एक फूड प्रोसेसिंग प्लांट की तत्काल आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि गुलाम हसनैन की जीत के बाद उन्हें इस दिशा में काम करना होगा ताकि स्थानीय किसानों को उनका उचित हक मिल सके।

AIMIM 11 सालों से सीमांचल के लोगों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही

उन्होंने आगे कहा कि मजलिस (AIMIM) पिछले 11 वर्षों से सीमांचल के लोगों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। ओवैसी ने एम एच आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज की जर्जर हालत पर भी चिंता व्यक्त की।

तेजस्वी यादव के ‘चरमपंथी’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर दाढ़ी और टोपी पहनने वाले, मस्जिदों, मदरसों और हिजाब पर बात करने वाले चरमपंथी हैं, तो तेजस्वी को सऊदी अरब के नेताओं को भी चरमपंथी कहना चाहिए, जिनके चेहरे पर दाढ़ी और टोपी है।

एमवाई के नाम पर धोखा देने का लगाया आरोप

ओवैसी ने तेजस्वी पर ‘एमवाई’ (मुस्लिम-यादव) समीकरण का नाम लेकर एक समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि वही समुदाय समय आने पर उन्हें जवाब देगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी पार्टियों को सीमांचल का वोट तो चाहिए, लेकिन कोई भी इस क्षेत्र के दर्द को समझने वाला नहीं है।

उन्होंने राजद के 15 वर्ष और भाजपा-जदयू के 20 वर्ष के कार्यकाल में सीमांचल के साथ हुई ‘नाइंसाफी’ का भी उल्लेख किया। ओवैसी ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव के बेटे (तेजस्वी यादव) अपनी ही पार्टी के मुस्लिम उम्मीदवार के खिलाफ और मुकेश सहनी के उम्मीदवार के समर्थन में वोट मांग रहे हैं।

ठाकुरगंज के वर्तमान विधायक का नाम लिए बिना ओवैसी ने कहा कि अब ठाकुरगंज को ‘नाकारा’ नहीं, बल्कि सेवा करने वाला विधायक चाहिए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।

देश का गृह मंत्री कौन है और प्रधानमंत्री कौन है?

ओवैसी ने अमित शाह के सीमांचल दौरे पर ‘घुसपैठिए’ संबंधी बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अमित शाह सीमांचल आकर ‘घुसपैठिए’ होने की बात करते हैं, जबकि उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि देश का गृह मंत्री कौन है और प्रधानमंत्री कौन है।

बिहार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं या हसनैन है। प्रधानमंत्री तुम्हारा, गृह मंत्री तुम्हारा, मुख्यमंत्री तुम्हारा अगर घुसपैठी घुस रहा तो तुम्हारा निकम्मापन है। तुम्हारी नाकामी है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News