ट्रैफिक के नियम तोडऩे पर तीन महीने में ही वसूला सवा करोड़ जुर्माना | 1.25 crore fine recovered in three months by police | Patrika News h3>
नियम तोडने से बाज नहीं आ रहे वाहन चालक, लगातार बढ़ रहे चालान
इंदौर
Updated: April 08, 2022 05:10:30 pm
इंदौर. कमिश्नर सिस्टम में ट्रैफिक सुधार पर पुलिस का ज्यादा ध्यान है। पुलिस टीमें लोगों को समझाइश देने के साथ ही नियम तोडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। लगातार जागरुकता व समझाइश के बाद भी नियम तोडऩे वाले वाहन चालक बाज नहीं आ रहे है, यहीं कारण है कि हर महीने चालान की संख्या बढ़ती जा रही है। तीन महीने में ही करीब सवा करोड रुपए का जुर्माना ट्रैफिक पुलिस वसूल चुकी हैै।
पुलिस ने ट्रैफिक सुधार के लिए अलग अलग क्विक रिस्पांस टीमें बना रखी है जिसे जरिए प्रतिदिन हर मुख्य मार्ग व चौराहों पर कार्रवाई होती है। नो पार्किंग में खडे वाहन हटाने के साथ ही दुकानों के बाहर रखे सामान हटवाने का काम भी पुलिस कर रही है। कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक, प्रयास है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुगम हो ताकि लोग समय पर सुरक्षित रूप से अपनी मंजिल पर पहुंच जाए। समझाइश व जागरुकता करने के साथ ही नियम तोड़कर भागने वाले वाहन चालकोंं पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैफिक के नियम तोडऩे पर तीन महीने में ही वसूला सवा करोड़ जुर्माना
वन वे उल्लंघन पर भी शुरू हुई सख्ती
शहर में करीब 42 सड़क वन वे है लेकिन जानकारी का अभाव होने से लोग ध्यान नहीं देते। पुलिस अब वन वे का उल्लंंघन करने वालों पर भी सख्ती कर रही है। लगातार चालान बनाए जा रहे है। वर्ष 2022 में जनवरी, फरवरी व 28 मार्च तक वन वे में करीब 935 चालान बन चुके है। हालांकि मार्च में कम चचालान बनाए. कार में काली फिल्म लगाने पर भी सख्ती चल रही है। हर महीने चालान की संख्या व जुर्माने की राशि बढ़ रही है।
वर्ष 2022 के तीन महीने में चालान की स्थिति
माह रांग पार्किंग नंबर प्ले संकेत उल्लंघन तीन सवारी मॉडिफाई वाहन बिना हेलमेट सीट बेल्ट काली फिल्म वन वे उल्लंघन योग जुर्माना
जनवरी -361 – 957 – 2741 – 203 -59 -133 -13 – 55 – 616 – 5508 – 3090750
फरवरी -466 -1813 -4399 -255 112 -401 -11 -119 -252 -8266 – 4405500
28 मार्च -414 -1735 -4961 -230 -45 -567 – 54 – 240 -67 – 9007 – 4634000
कुल चालान-22781 , कुल जुर्माना- 12130250 किसी के 21 तो किसी के 42 ई चालान पेडिंग, सब भर रहे
पुलिस चेकिंग में ई चालान को लेकर सख्ती है। नियम तोडऩे पर भले कार, बस अथवा दोपहिया वाहन को पकड़ा जाए तो जांच करने पर उसके खिलाफ ई चालान पेडिंग मिल ही जाते है। पुलिस पूरे चालान भरवा रही ह। हाल ही में एक कार के 21 तो दूसरी के 42 ई चालान पेङ्क्षंडग मिले। बस, मैजिक व वै के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। एक बाइक की जांच की तो उसके 17 ई चालान पेडिंग निकले थे।
मुख्य मार्गों पर संकेतक व मार्किंग कराने के प्रयास
डीसीपी महेशचंद्र जैन के मुताबिक, पुलिस सड़कों की व्यवस्था भी ठीक करवा रही है। कई मार्गों व चौराहोंं पर संकेतक नहीं है, मार्किंग नजर नहीं आती है। नगर निगम, एनएचएआइ, पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी को पत्र लिखकर व्यवस्था कराई जा रही है ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। लोगों को समझाइश दी जा रही है कि वे नियमों का पालन करें, जो नियम पालन नहीं करेगा उस पर सख्ती होगी।
अगली खबर