ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से दूल्हे की कार पलटी: दूल्हा समेत 6 लोग घायल; दो की हालत गंभीर – Khadda News h3>
प्रेम चंद्र सिंह | खड्डा, कुशीनगर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रैक्टर-ट्राली ने दूल्हे की कार में मारी टक्कर।
कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बोधी छापर गांव से बारात डोमन छपरा के लिए रवाना हुई थी। यह बारात बोधि छापर निवासी सचिन कुमार यादव की थी। जो कार UP 57 BV 8944 में सवार होकर शादी में जा रहे थे। रास्ते में अचानक बालू लदी एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूल्हे की कार खेत में पलट गयी। उसमें बैठे सभी छह लोग घायल हो गए। जिनमें तीन लड़कियां और तीन युवक शामिल थे।
दूसरी कार से दूल्हा शादी के लिए रवाना
दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दो युवतियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दूल्हा सचिन कुमार यादव भी घायल हुआ। लेकिन उनकी चोटें हल्की थीं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दूसरी कार से शादी के लिए रवाना हो गया। जिससे विवाह की रस्में पूरी की जा सकीं। हादसे के बाद दूल्हे के परिवार और गांव में कोहराम मच गया।लेकिन दूल्हे की सलामती की खबर से परिवार में थोड़ी राहत आई।
बालू माफियाओं का आतंक
स्थानीय लोगों ने बताया कि बालू से ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली इलाके में धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इन गाड़ियों के ड्राइवर अक्सर नशे में होते हैं। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आश्चर्य की बात यह है कि प्रशासन की तमाम व्यवस्थाओं और सख्ती के दावों के बावजूद बालू माफिया बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
हादसे के चश्मदीदों का कहना है कि ट्रॉली चालक शराब के नशे में था। रात के समय सड़क पर रफ्तार भर रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ।
स्थानीय प्रशासन पर उठ रहे सवाल
हादसे के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद बालू माफियाओं पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि रात में बालू लदी ट्रॉलियों की निगरानी बढ़ाई जाए। ओवर लोडिंग पर रोक लगाई जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News