ट्रांसफॉर्मर से वायर चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़: पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश हुए घायल,25-25 हजार रुपए का था इनाम – Mathura News

0
ट्रांसफॉर्मर से वायर चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़:  पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश हुए घायल,25-25 हजार रुपए का था इनाम – Mathura News

ट्रांसफॉर्मर से वायर चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़: पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश हुए घायल,25-25 हजार रुपए का था इनाम – Mathura News


मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में गुरुवार की शाम थाना पुलिस SOG और स्वाट टीम की ट्रांसफॉर्मर से वाइंडिंग तार चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आगरा और फिरोजाबाद के शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का मथुरा पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रांसफॉर्मर से चोरी किए थे वाइंडिंग वायर 4 जून को बदमाशों ने गोवर्धन रोड पर नव विकसित कॉलोनी राधा निकुंज में लगे 250-250 के 2 ट्रांसफॉर्मर नीचे गिरा दिए। इसके बाद उसे खोलकर वाइंडिंग तार को निकाल ले गए। एक दर्जन बदमाशों द्वारा वारदात के दौरान विरोध करने पर कॉलोनी के चौकीदारों के साथ मारपीट भी की गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने थाना गोवर्धन में बदमाशों के खिलाफ धारा 310(2) ,127(2) और विद्युत अधिनियम की धारा 136 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया था। मुखबिर से मिली सूचना गुरुवार को थाना हाई वे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसफॉर्मर से तार चोरी करने वाले बदमाश फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पालीखेड़ा महोली रोड पर निर्माणाधीन बैकुंठ सिटी कॉलोनी के पास घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना हाईवे प्रभारी प्रशांत कपिल, SOG और स्वाट टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस पर किया फायर बदमाशों की पहचान होने पर पुलिस जब उनको पकड़ने आगे बढ़ी तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए बदमाशों ने अपने नाम धर्मवीर उर्फ देव निवासी आगरा और विपिन निवासी फिरोजाबाद बताए। इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी पर मथुरा एसएसपी में 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। यह हुआ बरामद पुलिस ने घायल हुए दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 2 तमंचा,8 कारतूस,55 हजार रुपए नगद, ट्रांसफॉर्मर की 15 प्लेट, 4 एंगल,2 बोल्ट,इंसुलेटर के अलावा एक अर्टिगा गाड़ी बरामद की। पकड़े गए बदमाश धर्मवीर पर मथुरा के थाना हाई वे,मगोर्रा,बलदेव, गोवर्धन के अलावा आगरा और फिरोजाबाद जिले के अलग अलग थाना में 22 मुक़दमे दर्ज हैं। वहीं विपिन के खिलाफ मथुरा के अलावा फिरोजाबाद और आगरा के अलग अलग थानों में 26 मुक़दमे दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News