टी-20 वर्ल्डकप से पहले नेपाल टीम की भारत में ट्रेनिंग: BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तैयारी शुरू; ओमान में 8 अक्टूबर से क्वालिफायर h3>
बेंगलुरु4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नेपाल टीम ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लिया था।
टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2025 से पहले नेपाल टीम BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रैक्टिस कर रही हैं। मंगलवार को BCCI ने X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने लिखा,
ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स की तैयारी के तहत नेपाल टीम ने BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दो हफ्ते का विशेष कैंप लगाया। इस दौरान टीम ने सुविधाओं का पूरा इस्तेमाल करते हुए फिटनेस और मैच सिचुएशन पर अभ्यास किया।

नेपाल टीम पहले भी भारत में प्रैक्टिस कर चुकी हैं। यह पहल भारत सरकार के सहयोग से की जा रही है, जिसका उद्देश्य भारत और नेपाल के युवाओं को क्रिकेट के माध्यम से जोड़ना है।
ओमान में होगा क्वालीफायर
टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर 8 से 17 अक्टूबर के बीच ओमान में खेले जाएंगे। मुख्य टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा।
भारत ने इससे पहले भी पिछले साल अगस्त में नेपाल की टीम को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग का मौका दिया था। इसके साथ ही नेपाल ने बड़ोदरा और गुजरात क्रिकेट संघों की टीमों के खिलाफ एक त्रिकोणीय अभ्यास टूर्नामेंट भी खेला था, जो पिछले साल जून में हुआ था।
रोहित पौडेल नेपाल के कप्तान हैं।
क्रिकेट दोनों देशों के युवाओं को जोड़ने का माध्यम
न्यूज एजेंसी से एक सरकारी अधिकारी ने कहा, क्रिकेट सहयोग ने भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक और गहरे संबंधों को नई ऊर्जा दी है। क्रिकेट दोनों देशों के युवाओं को जोड़ने का एक साझा माध्यम बन गया है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर नेपाल क्रिकेट टीम से मुलाकात की
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जनवरी 2024 में नेपाल की पुरुष टीम और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर, नेपाल में क्रिकेट के विकास के लिए भारत का समर्थन जताया था।
भारत सरकार ने मार्च 2024 में नेपाल में आयोजित नेपाल और DDCA (दिल्ली जिला क्रिकेट संघ) की अंडर-19 टीमों के बीच अभ्यास मैचों का भी समर्थन किया था।
महिला टीम भी ट्रेनिंग कैप में हिस्सा ले चुकी
नेपाल की महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप क्वालिफायर (थाईलैंड, मई 2024) की तैयारी के लिए अप्रैल-मई 2024 में दिल्ली में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया था और क्वालिफायर के फाइनल तक पहुंची थी।
जुलाई 2025 में, भारतीय दूतावास (काठमांडू) ने नेपाल के 3 अंडर-19 खिलाड़ियों को भोपाल में एक महीने की ट्रेनिंग दिलवाने में मदद की।
नेपाल की महिला क्रिकेट टीम भी भारत में ट्रेनिंग ले चुकी हैं।
खबरें और भी हैं…