टीपी नगर के होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा: होटल मैनेजर, दलाल के अलावा दो ग्राहक पड़े, आपत्तिजनक सामान बरामद – Meerut News

0
टीपी नगर के होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा:  होटल मैनेजर, दलाल के अलावा दो ग्राहक पड़े, आपत्तिजनक सामान बरामद – Meerut News

टीपी नगर के होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा: होटल मैनेजर, दलाल के अलावा दो ग्राहक पड़े, आपत्तिजनक सामान बरामद – Meerut News


टीपी नगर पुलिस ने एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से होटल मैनेजर, एक दलाल के अलावा दो ग्राहक पकड़े गए हैं। पुलिस के द्वारा तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है। यह तीनों महिलाएं नौकरी के बहाने यहां लाई गई थी। टीपी नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 58 पर रूम टू नाम से होटल बना है। 3 महीने पहले ही मुजफ्फरनगर के अनुज बालियान ने होटल खरीद कर यहां दो युवकों प्रिंस और अंकुर को रखा था। गुरुवार को एक सूचना के आधार पर टीपी नगर पुलिस ने यहां छापा मारा और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। तीन महिलाओं को कराया गया मुक्त
महिला पुलिस को साथ लेकर टीपी नगर पुलिस होटल में घुसी तो वहां खलबली मच गई। पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो वहां से तीन महिला और दो युवकों को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस ने होटल के मैनेजर और उसके एक साथी को भी हिरासत में ले लिया। हिंदू संगठन की सूचना पर मारा छापा
पुलिस की माने तो पिछले कुछ दिन से होटल की गतिविधियों को लेकर शिकायत मिल रही थी। गुरुवार को एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने पुख्ता जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने होटल पर छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में लिया। होटल मैनेजर का नाम प्रिंस और उसके दोस्त का नाम अंकुर बताया जा रहा है। अंकुर दलाल का काम करता है। महिला पुलिस की सुपुर्दगी में तीनों पीड़िता
SHO टीपी नगर अरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जिन तीन महिलाओं को होटल से मुक्त कराया है, वह असम लखनऊ और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। तीनों के परिवार से संपर्क कर लिया गया है। फिलहाल तीनों को महिला थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। परिजनों के आते ही उनके साथ भेज दिया जाएगा। दोनों ग्राहक आसपास के ही रहने वाले
पुलिस ने होटल के अंदर से दो ग्राहकों को भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। इन दोनों की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी केशव और जानी निवासी सोहन के रूप में हुई है। शुक्रवार को चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल चारों थाना पुलिस की हिरासत में रहेंगे। कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था, इस बात के पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस ने कमरे से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। करीब 50 से ज्यादा यूज़्ड कंडोम तक बताये जा रहे हैं। कमरे के भीतर के हालात देखकर पुलिस भी हैरान थी। शक्तिवर्धक गोलियां भी कमरे से पुलिस के हाथ लगी है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News