टीटीई को ब्लैकमेल कर 3 लाख ठगे: मोबाइल गिराकर जाल में फंसाया, झूठी रिपोर्ट व राजीनामे के दस्तावेज भेज डराया, गिरफ्तार – Kota News

4
टीटीई को ब्लैकमेल कर 3 लाख ठगे:  मोबाइल गिराकर जाल में फंसाया, झूठी रिपोर्ट व राजीनामे के दस्तावेज भेज डराया, गिरफ्तार – Kota News

टीटीई को ब्लैकमेल कर 3 लाख ठगे: मोबाइल गिराकर जाल में फंसाया, झूठी रिपोर्ट व राजीनामे के दस्तावेज भेज डराया, गिरफ्तार – Kota News

टीटीई को ब्लैकमेल कर 3 लाख ठगे,गिरफ्तार।

एमपी निवासी महिला द्वारा कोटा के एक टीटीई को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। महिला ने टीटीई से एक साल में 3 लाख रूपए ठग लिए। टीटीई की शिकायत पर कोटा रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला रानी सोनी (35) पत्नी प्रहलाद र

.

रानी सोनी झुंझुनू में वार्ड न. 17 निहाली चौक शिव मंदिर के पास थाना पिलानी रह रही है।

रेलवे कॉलोनी थाना सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि टीटीई हरि गोपाल मीणा ने 2 मई को थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि 13 मार्च 2024 को उसकी ड्यूटी कोटा से अजमेर- जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस (12182) में थी। टीटीई मनोज कुमार भी उसके साथ था।

चेकिंग के दौरान थर्ड एसी कोच में एक महिला बैठी मिली। महिला के पास स्लीपर कोच का वेटिंग टिकट था। इस पर हरि गोपाल ने रानी से स्लीपर कोच में जाने को कहा। लेकिन स्लीपर कोच में जाने की जगह महिला एसी कोच में बैठे रहने के लिए ही अड़ गई।

इस बीच महिला ने अपना मोबाइल गिरा दिया। टीटीई हरि गोपाल ने मोबाइल डैमेज के पैसे मांगने लगी। और टीटीई से फोन नम्बर ले लिए। इसके बाद हरि गोपाल ने कोच अटेंडेंट की मदद से महिला को स्लीपर कोच में भिजवा दिया।

महिला ने हरि गोपाल को छेड़छाड़ के मामले में फ॔साने की धमकी देते हुए पैसों की डिमांड की। बदनामी के डर से हरि गोपाल ने महिला को ऑनलाइन 5 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद रानी मध्य प्रदेश के सागर स्टेशन पर उतर कर चली गई।

इसके बाद महिला पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत देने की धमकी देते हुए हरि गोपाल को ब्लैकमेल करने लगी। बाद में राजीनामा के नाम पर महिला ने हरी गोपाल से एक लाख रूपए मांगे। हरि गोपाल ने महिला को दो बार में 20 हजार रुपए भेज दिए। इसके बाद महिला ने 25 हजार रुपए और मांगें। हरि गोपाल ने 25 हजार रुपए और भेज दिए।

इसके बाद भी महिला ने झूठे मुकदमे में फ॔साने की धमकी देते हुए हरि गोपाल से 30 हजार रुपए और मांगे। इसके बाद हरि गोपाल ने रानी को दो बार में 30 हजार रुपए और भेज दिए। महिला ने बच्चों की तबीयत खराब होने,दवाइयां लेने सहित बार-बार झूठी रिपोर्ट व राजीनामे के दस्तावेज भेजकर हरि गोपाल से लाखों रुपए हड़प लिए।

महिला की शादी झुंझुनू के पिलानी में हो रखी है। इस कारण महिला का सागर से झुन्झुनू ट्रेन में आना जाना लगा रहता था। एशो आराम की जिन्दगी जीना पसन्द करने वाली महिला शराब और नॉनवेज की शौकीन है। महिला को पिलानी झुंझुनू से गिरफ्तार किया है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News