झांसी में पति का अफेयर, पत्नी ने किया सुसाइड: 11 माह पहले हुआ था विवाह, ससुर से बोला- जो खर्चा हुआ ब्याज समेत दूंगा, मैं दूसरी शादी करूंगा – Jhansi News h3>
मृतका शिवानी यादव की फाइल फोटो।
झांसी में शादी के 11 माह बाद ही एक महिला ने सुसाइड कर लिया। आरोप है कि उसके पति का किसी और युवती से अफेयर है। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। रविवार को पति ने अपने ससुर को फोन कर कहा कि अपनी बेटी शिवानी को ले जाओ। शादी में जो खर्चा हुआ, ब्याज सम
.
अब मुझे दूसरी शादी करनी है। परिजन ससुराल पहुंचे तो शिवानी जमीन पर मृत पड़ी थी। पुलिस भी नहीं थी। मायके वालों ने गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर ससुर को हिरासत में लिया है। पूरा मामला चिरगांव थाना क्षेत्र के देदर गांव का है।
10 दिन पहले ही ससुराल आई थी
13 दिन बाद शिवानी की पहली मैरिज एनिवर्सरी थी। लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं रही।
शिवानी यादव (25) चिरगांव के देदर गांव की रहने वाली थी। उसका मायका मध्य प्रदेश के सेंधरी में हैं। उसके मामा रघुराज यादव ने बताया कि मेरी भांजी शिवानी की शादी 28 अप्रैल 2024 को मनीष यादव से हुई थी। शादी में शिवानी के पिता रविंद्र यादव ने 20 लाख रुपए खर्च किए थे।
शादी के बाद से ही ससुराल वाले भांजी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। वे दो लाख रुपए कैश और कार की डिमांड कर रहे थे। जबकि हम लोग देने में असमर्थ थे। 10 दिन पहले ही शिवानी मायके से अपने ससुराल आई थी। 13 दिन बाद भांजी की पहली मैरिज एनिवर्सरी थी।
पति का किसी और से अफेयर था
मामा ने बताया कि भांजी के पति मनीष का किसी और युवती से अफेयर था। वो उसी से शादी करना चाहता था। इसको लेकर भांजी और मनीष के बीच झगड़ा होता था। शनिवार को मनीष ने अपने ससुर रविंद्र को फोन कर कहा कि अपनी बेटी शिवानी को ले जाओ।
अब मैं इसे नहीं रख सकता। शादी में जो खर्चा हुआ, उसे ब्याज समेत दे दूंगा। तब छोटा भाई रोनक और चचेरे भाई शानू को देदर भेजा। दोनों पहुंचे तो शिवानी जमीन पर मृत पड़ी थी। ससुराल वाले एंबुलेंस से शिवानी को चिरगांव सीएचसी ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद ससुराल वाले भाग गए।
केस दर्ज कर ससुर को हिरासत में लिया
चिरगांव थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पिता रविंद्र यादव की तहरीर पर पति मनीष, ससुर राजकुमार, सास समेत 6 ससुराली जनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। ससुर को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।