झांसी में दो ट्रकों की भिंड़त में क्लीनर की मौत: डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा, पुलिस ने गेट तोड़कर निकाला, तब तक तड़पकर दम तोड़ा – Jhansi News h3>
झांसी में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में एक क्लीनर की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल है।
झांसी में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में एक क्लीनर की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल है। उनको मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कानपुर से झांसी की तरफ आ रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक डिवाइडर फांदकर दूसरी लाइन में जाकर ट्रक से भि
.
पुलिस ने गेट तोड़कर बाहर निकाला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे चिरगांव थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे पर करगुआ गांव के पास हुआ है।
गिट्टी लोड करने आ रहे थे
मृतक कुलवीर की फाइल फोटो।
मृतक का नाम कुलवीर सिंह चौहान (32) पुत्र अजय पाल था। वह जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के सरसैला गांव का रहने वाला था। मृतक के चाचा सत्यनारायण ने बताया- मेरा भतीजा कुलवीर ट्रक पर क्लीनर था। जबकि पड़ोस के गांव महेवा का कोमल ट्रक चलाता था।
गुरुवार रात को दोनों कानपुर से खाली डंपर लेकर गिट्टी लोड करने के लिए झांसी आ रहे थे। जब वे रात करीब 11:30 बजे चिरगांव के करगुआं गांव के पास पहुंचे तो ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक डिवाइडर फांदकर दूसरी लाइन में चला गया और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया।
डेढ़ घंटे के बाद निकल पाया कुलवीर
हादसे के बाद दोनों ट्रकों की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों केबिन में 4 लोग फंस गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से कोमल, चिरगांव के परगैना निवासी इमरत समेत 3 लोगों को निकालकर अस्पताल भेज दिया।
जबकि कुलवीर केबिन में बुरी तरह फंसा था। तब जेसीबी और हाइड्रा बुलाकर केबिन और गेट तोड़े गए। करीब डेढ़ घंटे बाद कुलवीर को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घर में मातम छाया
कुलवीर की मौत के बाद घर में मातम छाया है। सूचना पर परिजन झांसी पहुंच गए। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। कुलवीर की शादी करीब 7 साल पहले शिल्पी से हुई थी। उनका 5 साल का एक बेटा रिषि है। पति की मौत के बाद पत्नी और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
