ज्यादा कैश न मिलने पर डकैत नाराज, तोड़-फोड़ करने लगे: मुजफ्फरपुर में JDU नेता के घर हथियार के साथ पहुंचे 6 डकैत, 1,200 रुपए कैश और सामान ले गए – Muzaffarpur News

5
ज्यादा कैश न मिलने पर डकैत नाराज, तोड़-फोड़ करने लगे:  मुजफ्फरपुर में JDU नेता के घर हथियार के साथ पहुंचे 6 डकैत, 1,200 रुपए कैश और सामान ले गए – Muzaffarpur News

ज्यादा कैश न मिलने पर डकैत नाराज, तोड़-फोड़ करने लगे: मुजफ्फरपुर में JDU नेता के घर हथियार के साथ पहुंचे 6 डकैत, 1,200 रुपए कैश और सामान ले गए – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की रात JDU जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार ओझा के घर डकैती हुई। 6 डकैत दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। 4 डकैत, घर की महिलाओं को गन प्वाइंट पर रखकर मोबाइल, सोने का झुमका, आर्टिफिशियल पायल, 1,200 रुपए कैश और घर का सामान ले गए।

.

वहीं घर में ज्यादा कैश न मिलने पर डकैत नाराज हो गए। 40 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। दोनों ने पैसे नहीं होने की बात कही तो डकैत सामान तोड़ने लगे। घटना के वक्त रमेश ओझा अपने बेटे के साथ महाकुंभ स्नान करने गए थे।

घर में JDU नेता की पत्नी विभा देवी और छोटे भाई की पत्नी श्वेता भारती ही मौजूद थी। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के मुशहरी प्रखंड के खबरा गांव की है। इस गांव में पहले भी फ्लिपकार्ट के ऑफिस में डकैती हो चुकी है। इस दौरान अपराधियों ने डिलीवरी बॉय को गोली मार दी थी।

सीढ़ी के जरिए घर में पहुंचे थे डकैत फिर घर का सामान ले गए।

घटना की सूचना पाकर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। आस-पास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। SHO अश्मित कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। FSL टीम को जानकारी दी गई है।

JDU नेता के छोटे भाई की पत्नी ने पूरे मामले की जानकारी दी।

श्वेता भारती ने बताया कि

शुक्रवार शाम 06.30 बजे एक युवक घर पर आया। उस वक्त हम दोनों TV सीरियल देख रहे थे। युवक ने पूछा कि भैया कहा हैं ? हम लोगों ने कहा कि वो घर पर नहीं है। उसने अपना नाम विकास बताया और कहा कि जमीन का काम था। इसके बाद वह चला गया। हमलोग सीरियल देखने लगे। तभी अचानक रात के 8 बजे हाथ में हथियार लिए 4 लोग घर में घुस गए। हम दोनों ने जो भी गहना पहन रखा था वो उन्हें दे दिया। इसके बाद भी वो घर का सामान उठाने लगे और 40 लाख रुपए की डिमांड की, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद वो घर का सामान तोड़ने लगे।

QuoteImage

डकैती के बाद घर में बिखरा सामान दिखाते JDU नेता रमेश कुमार ओझा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद JDU नेता और पूर्व सरपंच रमेश कुमार ओझा घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि..

QuoteImage

2012 में भी मेरे घर में इस तरह की घटना हो चुकी है। उस मामले में भी पुलिस अब तक अपराधी को नहीं पकड़ सकी। अब एक बार फिर से हमारे घर को निशाना बनाया गया है। मैं बेटे के साथ महाकुंभ स्नान करने गया हुआ था। इसी दौरान जानकारी मिली कि मेरे घर में डकैती हुई है। मेरे कैंपस के अंदर एक किराएदार के घर को भी निशाना बनाया गया है। घर में मेरी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी मौजूद थी। इसी दौरान डकैतों ने पहले रेकी कर मेरे बारे में जानकारी लिया फिर डकैती की। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है।

QuoteImage

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News