जौनपुर में पुलिस-गौतस्कर मुठभेड़, एक घायल: खुटहन में फायरिंग के बाद एक गिरफ्तार, दो फरार – Jaunpur News

1
जौनपुर में पुलिस-गौतस्कर मुठभेड़, एक घायल:  खुटहन में फायरिंग के बाद एक गिरफ्तार, दो फरार – Jaunpur News

जौनपुर में पुलिस-गौतस्कर मुठभेड़, एक घायल: खुटहन में फायरिंग के बाद एक गिरफ्तार, दो फरार – Jaunpur News


जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक गौ-तस्कर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। यह घटना रविवार रात करीब 11:15 बजे रसूलपुर स्थित रामआधार इंटर कॉलेज के पास जंगल क्षेत्र में हुई। खुटहन पुलिस टीम खुटहन चौराहे पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें आरटी सेट और दूरभाष से सूचना मिली कि रसूलपुर गांव में रामआधार इंटर कॉलेज के पास जंगल में कुछ गौ-तस्कर सक्रिय हैं। ये तस्कर छुट्टा गोवंशी पशुओं को पकड़कर वध के लिए ले जाने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खुटहन अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। सेवई नाला के आगे, रामआधार इंटर कॉलेज के पास रसूलपुर जाने वाली कच्ची सड़क पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस पार्टी ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने दोबारा फायरिंग की। इस दौरान एक गोली थानाध्यक्ष खुटहन के बगल से निकल गई। आत्मरक्षा में थानाध्यक्ष खुटहन ने अपनी सरकारी पिस्तौल से कमर से नीचे निशाना साधकर एक राउंड फायर किया। कुछ देर बाद बदमाशों की ओर से फायरिंग बंद हो गई। पुलिस टीम ने सावधानीपूर्वक आगे बढ़कर देखा तो एक बदमाश हसनैन उर्फ गज्जू (लगभग 34 वर्ष) के बाएं पैर में गोली लगी हुई मिली। हसनैन उर्फ गज्जू पुत्र हद्दीश, निवासी बीरी समसुद्दीनपुर, थाना खुटहन, जौनपुर (वर्तमान पता ग्राम लेदरही, थाना खेतासराय, जौनपुर) को पुलिस हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के दौरान अन्य दो अभियुक्त, इकबाल उर्फ गज्जू पुत्र लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू (निवासी लमहन, थाना महाराजगंज, जौनपुर) और आशिक पुत्र हद्दीश (निवासी बीरी समसुद्दीनपुर, थाना खुटहन, जौनपुर) रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर रवाना कर दी गई है और उनकी तलाश जारी है। इस मामले में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर),दो खोखा कारतूस (.315 बोर),एक नाजायज चाकू,रस्सी और एक मोटरसाइकिल (वाहन संख्याUP 62 BU 7909)बरामद की गई है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News