जोधपुर में 9 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा,VIDEO: जबड़े में जकड़कर घसीटा, हाथ-पांव और गर्दन पर गंभीर घाव, चिल्लाने पर दुकानदार ने छुड़ाया – Jodhpur News h3>
जोधपुर में 9 साल के मासूम पर कुत्ते ने अटैक कर दिया। कुत्ते ने जबड़े से पकड़कर घसीटा, और हाथ, पांव और पैर को नोंच डाला। बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद दुकानदार दौड़े और किसी तरह उसे कुत्ते से छुड़ाया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पांच बत्ती सर्कल पर काफी आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन इस प्रकार की परेशानियां सामने आ रही हैं। शिकायत के बावजूद भी प्रशासन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहा है।
अब देखिए, घटना से जुड़ी 4 PHOTOS…
बच्चा डरते हुए अपने घर से निकलता है। सड़क पार करने की कोशिश करता है। इससे पहले कि वह सड़क पार कर पाता, कुछ कुत्ते अचानक उसके पीछे दौड़ पड़ते हैं। बच्चा घबरा जाता है और भागने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते उसे पकड़ लेते हैं और नीचे गिरा देते हैं।
बच्चे को गिराने के बाद कुत्ते फिर उसके हाथ, पैर और गर्दन पर बुरी तरह काटने लगते हैं। बच्चा दर्द से चीखता है और खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते उसे छोड़ने को तैयार नहीं होते।
कुत्ता बच्चे को बुरी तरह जकड़ लेते हैं और उसे घसीटने लगते हैं। बच्चा असहाय होकर जमीन पर पड़ा रहता है और दर्द से कराहता है।
पास से गुजर रहे एक दुकानदार दौड़कर आता है। कुत्तों को भगाकर बच्चे को उनके चंगुल से छुड़ाता है।
खेलने निकला तो कुत्तों ने किया हमला बच्चे के पिता का नाम भरत सिंह राजावत- आशीष (9) खाना खाने के बाद घर के बाहर खेलने निकला था। इसी बीच आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने आशीष को हाथ, पैर और गर्दन पर काटा और उसे घसीटा भी। पास से गुजर रहे एक दुकानदार ने उसे कुत्तों से छुड़ाया। घायल आशीष को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। घटना के बाद से वह बुरी तरह डर गया है और कुछ भी बोल नहीं पा रहा था।
एमजीएच अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर फतेह सिंह भाटी ने बताया कि बच्चे को शनिवार रात को परिजन अस्पताल लेकर आए थे। बच्चे के सिर में चोट लगी थी, जिसके बाद उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। बच्चे की सीटी स्कैन भी की गई थी। बाद में परिजन बच्चे को लेकर किसी निजी अस्पताल में चले गए।
निगम की लापरवाही से सड़कों पर खतरा स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम होते ही इस इलाके में कई आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। निगम की लापरवाही से अब सड़कों पर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
2 महिला पुलिस कर्मचारियों को भी कुत्ते ने काटा शनिवार दोपहर को उदय मंदिर थाना क्षेत्र में भी कुत्तों के हमले की एक और घटना हुई, जहां ड्यूटी पर तैनात दो महिला सिपाहियों को कुत्ते ने काट लिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बीकानेर में कुत्ते ने 9-साल के बच्चे पर हमला किया, बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों को मारा
कुत्ते के हमले में 15 भेड़-बकरियों के बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
बीकानेर जिले के पूगल क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते के हमले से बड़ा हादसा सामने आया है। कुत्ते ने 15 भेड़-बकरियों के बच्चों को मार डाला, जबकि पशुओं को बचाने पहुंचे 9 साल बच्चे को भी घायल कर दिया। यह घटना पूगल के गांव डेली तलाई स्थित चक 8 एलएम की है।
रात के समय एक किसान परिवार के घर बने भेड़-बकरियों के बाड़े में आवारा कुत्ता घुस गया और अचानक हमला कर दिया।कुत्ते के हमले में 15 भेड़-बकरियों के बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हमले से किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
