जोधपुर में गणतंत्र का पर्व: जगह-जगह फहराए गए ध्वज, की राष्ट्र वंदना – Jodhpur News

3
जोधपुर में गणतंत्र का पर्व:  जगह-जगह फहराए गए ध्वज, की राष्ट्र वंदना – Jodhpur News

जोधपुर में गणतंत्र का पर्व: जगह-जगह फहराए गए ध्वज, की राष्ट्र वंदना – Jodhpur News

जोधपुर की राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह।

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को जोधपुर शहर में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ राष्ट्र वंदना की गई। इसी क्रम में जोधपुर शहर विधानसभा की पूर्व विधायक मनीषा पंवार के सरदारपुरा स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक पंव

.

यहां जोधपुर नगर निगम (दक्षिण) के नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजस्थान हाइकोर्ट के पूर्व एएजी अनिल गौड़, पार्षद राकेश कल्ला, अरशद चौहान, डिस्कॉम इंटेक यूनियन के हुकमचंद चौहान सहित बड़ी संख्या में नगर निगम पार्षद, कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस आयुक्तालय में कमिश्नर सिंह ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस कमिश्नर राजेंद्रसिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस परेड की सलामी ली। इस दौरान कमिश्नर सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उदाहरण देते हुए सभी से अपना श्रेष्ठतम देने और अपने कार्यों से आमजन को सुरक्षित माहौल महसूस कराने में भी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

फिजिकल कॉलेज में सीबीईओ ने किया ध्वजारोहण

इसी क्रम में शहर की राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीमा शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा अधिकारी अशोक विश्नोई ने की। इस दौरान आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में कॉलेज स्टूडेंट्स ने कई प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मन मोह लिया।

जोधपुर रेल मंडल: डीआरएम सिंह ने रेलवे स्टेडियम पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जोधपुर रेल खेल संघ रेलवे स्टेडियम में मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल, प्रादेशिक सेना तथा स्काउट व गाइड की परेड का निरीक्षण कर रेलकर्मियों के नाम संदेश पढ़ा।

इस समारोह में स्कूली बच्चों, स्काउट एंड गाइड और रेल कर्मचारियों ने देशभक्ति गानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस आर बुनकर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा, मंडल कार्मिक अधिकारी प्रभारी अभिषेक गांधी भी मौजूद रहे। समारोह का संचालन राजकुमार जोशी, डॉ. निर्मला विश्नोई और आरपीएफ इंस्पेक्टर कविता ने किया। आयोजन की अगली कड़ी में डीआरएम सिंह व अन्य अधिकारियों ने रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती अस्वस्थ रेलकर्मियों को फल वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

नन्ही फातिमा ने तो पूरे घर को ही तिरंगा कर डाला

गणतंत्र दिवस के दिन उदय मंदिर धान मंडी क्षेत्र में रहने वाली जोनू उर्फ फातिमा खान ने तो अपने दादा से घर को ही तिरंगा सजाने की जिद पर अड़ गई। नन्हीं जोनू की मांग को उसके दादा भी अस्वीकार नहीं कर पाए और उन्होंने उसकी ख्वाहिश को पूरा करते हुए अनगिनत गुब्बारे दिला दिए और वो भी तिरंगा के रंग वाले। दादा के मार्गदर्शन में अन्य बच्चों को साथ लेकर पूरे घर को इन गुब्बारों से सजाया और देशभक्ति के गीत गुनगुनाते हुए दिन भर झूमती नजर आई।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News