जोधपुर में कांग्रेस ने निकाली जनअधिकार पदयात्रा: कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, सरकार का पुतला फूंका – Jodhpur News

0
जोधपुर में कांग्रेस ने निकाली जनअधिकार पदयात्रा:  कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, सरकार का पुतला फूंका – Jodhpur News

जोधपुर में कांग्रेस ने निकाली जनअधिकार पदयात्रा: कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, सरकार का पुतला फूंका – Jodhpur News


जोधपुर में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और शहर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किए प्रदर्शन में कार्यकर्ता जिला कार्यालय से रैली के रूप में राजीव गांधी चौक पहुंचे और वहां सरकार का पुतला फूंका। कमेटी अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने बताया- शहर में जनता से जुड़ी समस्याओं और पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोगों ने रैली के रूप में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। कहा- सरकार हर मोड़ पर नाकाम साबित ओमकार वर्मा ने कहा- सरकार हर मोड़ पर नाकाम साबित हो रही है। सरकार की नीतियां पूरी तरीके से जन विरोधी है और उसी के अनुरूप लाेग के आक्रोश ने रैली का रूप लिया है। युवाओं के साथ खिलवाड़ पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा- केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों से जनता का बजट बिगड़ गया है। वहीं जोधपुर लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा ने कहा- डबल इंजन सरकार पूरी तरीके से विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था और आम जनता से जुड़ी हुई सुविधाओं की व्यवस्था स्थापित करने में सरकार पूरी तरीके से नाकाम और नाकारा साबित हुई है। पूर्व विधायक मनीषा पवार ने कहा- जिस प्रकार से नीट का पेपर लीक हुआ है, यह सरकार की व्यवस्था पर और उनके कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। पूर्व महापौर कुंती देवड़ा ने सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि जन आक्रोश पदयात्रा में पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा, कीर्ति भील, नरेश जोशी, सलीम खान, कुश गहलोत, लियाकत अली रंगरेज, जगदीश सांखला, अब्दुल कय्यूम लोधी , मनीष लोढ़ा राम सिंह सांजू, राजेंद्र आर्य, राजेश रामदेव, अनिल जोशी, मयंक देवड़ा, चेतन जयपाल, सुरेश शर्मा, अरविंद गहलोत, भंवरलाल सियोल, हैदर राजा, प्रदीप पवार, कानाराम भाटी, विजय कुमार मगनानी, मोहम्मद इमरान, प्रदीप वैष्णव, प्रेम कंवर शेखावत, सुरेश सागर, भंवरलाल हटवाल, त्रिलोक मेहरा, हेमसिंह गहलोत, अख्तर खान सिंधी, रामनिवास गोदारा, प्रेम सुख पुरोहित, अब्दुल मजीद गौरी, सुनील व्यास, प्रदीप गांग अब्दुल गनी फौजदार, भगवती पवार, डा शैलजा परिहार, सीता चौधरी, फरजाना चौहान, जाफरान, सुमन प्रजापत, राकेश कल्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News