जोधपुर: तिरंगा रैली आज शाम 4:15 बजे जालोरी गेट से: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत भी होंगे शामिल – Jodhpur News

3
जोधपुर: तिरंगा रैली आज शाम 4:15 बजे जालोरी गेट से:  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत भी होंगे शामिल – Jodhpur News

जोधपुर: तिरंगा रैली आज शाम 4:15 बजे जालोरी गेट से: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत भी होंगे शामिल – Jodhpur News

भाजपा व सर्व समाज हिन्दू के संयुक्त तत्वाधान में वीर सैनिकों के सम्मान में रविवार को सायं 4:15 बजे जालोरी गेट चौराहा से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत सहित तमाम स्थानीय जनप्रतिनिध

.

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने मंडल स्तर पर तुफानी दौरा कर बैठकें की और आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिये उद्यमी, व्यापारी, बुद्धिजीवी, साधू-संत, महंत, सामाजिक व सेवाभावी संस्थाएं एवं समाज के प्रतिष्ठित लोगों को यात्रा में शरीक होने के लिये आमंत्रित किया गया।

जोधपुर शहर भाजपा प्रधान कार्यालय में तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा।

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुसार भाजपा प्रधान कार्यालय एवं मण्डल क्षेत्र से तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने वाले आमजन को तिरंगा झण्डों का वितरण किया गया। इस दौरान संभाग समन्वयक राजेन्द्र बोराणा, जिला समन्वयक वरूण धाणदिया, सह-समन्वयक घनश्याम वैष्णव, रामस्वरूप प्रजापत, डा. ममता परिहार, जिला महामंत्री मनीष पुरोहित, डा. करणीसिंह खीचंी, विजय राजोरिया, मण्डल अध्यक्ष विकास सामारिया, लक्ष्मण भाटी, उमेश पलिया, रणजीत सिंह, अरविन्द पुरोहित, पूजा सुराणा, हरिसिंह पंवार, अमित प्रजापत, सुरेश मेघवाल, हेमंत जानयानी, पंकज भाटी, भेरूदास वैष्णव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जोधपुर संभाग समन्वयक राजेन्द्र बोराणा ने बताया कि भव्य व ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने के लिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़, महापौर वनिता सेठ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, जिला पदाधिकारी, मण्डल मोर्चा के पदाधिकारी सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

ये झांकियां रहेगी आकर्षण का केन्द्र

यात्रा के जिला समनव्यक वरूण धनाडिया ने बताया कि जालोरी गेट से आरम्भ होने वाली तिरंगा यात्रा में विभिन्न झांकियों को सम्मिलित किया गया जिसमें भारत माता, शिवाजी राव, महाराणा प्रताप, छत्रपति सांभाजी, सुभाष चन्द्र बोस, झाँसी की रानी, मंगल पांडे, वीर सावरकर, भगत सिंह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अजीत डोभाल, कमाण्डर सोफिया कुरैशी, कमाण्डर व्योमिका सिंह, ऑपरेशन सिंदूर, हाइफा हीरो मैजर दलपत सिंह शेखावत, पुलवामा हमला, एस400 राफेल आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेेगी।

इसी प्रकार सरदारपुरा व्यापारी संस्थान द्वारा सरदारपुरा क्षेत्र में व्यापारियों को पीले चावल बांटकर यात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। इसी तरह लोकतंत्र सैनानियों द्वारा घर-घर जाकर आमजन को आमंत्रित किया। मीडिया साथी के परिजनों को भी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने के लिये टेलीफोन के जरिये आमंत्रित किया गया।

तिरंगा यात्रा में इनकी भी सहभागिता

लघु उद्योग भारती, श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन (निर्मल गहलोत चैरिटेबल ट्रस्ट), जोधपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर फेडरेशन, 🇳 जोधपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोशिएशन, जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, जेपीसीआरएफ, दी रॉयल्स सोसाइटी जोधपुर, राजस्थान स्टेनलेस स्टील रिरोलर एसोशिएशन, जोधपुर मुख्य जीरा मंडी व्यापार संघ, क्रीड़ा भारती जोधपुर, श्रीराम मार्केट एसोसिएशन सोजती गेट, श्री अग्रसेन संस्थान, 🇳एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, मुस्लिम वैलफेयर एसोसिएशन, सोजती गेट व्यापार संस्था, त्रिपोलिया व्यापार संघ, उड़ान फाउंडेशन, जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन सहित कई अन्य संस्थाओं ने सहभागिता की पेशकश की है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News